चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत तृतीय दिवस बुधवार को सिविल लाइन चौराहा बदायूं में सुहेल अहमद सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन एवम चन्द्र प्रकाश शुक्ला यातायात निरीक्षक द्वारा चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई।

इस दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट, मोबाइल फ़ोन का प्रयोग, गलत दिशा में वाहन चलाने, रेड लाइट जंपिंग एवं ड्रिंक एंड ड्राइव वाहनों के विरुद्ध चेकिंग की गई तथा हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने वाले चालको को पुष्प देकर प्रोत्साहित किया गया और सड़क दुर्घटनाओं से बचने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु जानकारी दी गई। चेकिंग के दौरान उल्लघनकर्ताओ को कोविड 19 से बचाव एवम सतर्कता बरतने हेतु मोबाइल में वीडियो क्लिप दिखाकर जागरूक किया गया।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी बदायूं

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *