स्वास्थ्य परीक्षण के लिए हजारों की तादाद में जुटे लोग

भारत सरकार द्वारा आयुष्मान भारत के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेलों का आयोजन हो रहा है इसी क्रम में आज सहसवान में स्वास्थ्य मेले का आयोजन ब्लॉक परिसर में किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य द्वारा मेले का उद्घाटन कर प्रत्येक स्टोलों पर जाकर स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आयुष्मान सहित समस्त जानकारी ली एवं उन्हें कुछ टिप्स दिए उसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया । जिसमें डॉक्टर इमरान हसन सिद्दीकी ने सांसद संघमित्रा मौर्य को पुष्प भेंट किए इसी क्रम में डॉक्टर सुमंत महेश्वरी ने सौरभ गुप्ता को डॉ आकिल ने सुभाष गौड़ सहित पत्रकारों का स्वागत किया । मेले में हजारों की तादाद में लोगों ने पहुंचकर पंजीकरण कराया और दवाइयां एवं चेकअप कराएं सर्वप्रथम लोगों ने वरीयता के साथ कोविड-19 की पहली एवं दूसरी डोज ली । मेले में प्रदान की जाने वाली सेवाएं स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं,योग और ध्यान, नि:शुल्क जांच,निशुल्क दवाइयां, टेली -कंसल्टेशन, मुंह का कैंसर,मोतियाबिंद की जांच, एबी एचए (स्वास्थ्य आईडी),आयुष्मान भारत कार्ड आदि । मेले का संचालन बदायूं से आए हुए चिकित्सक ने किया इस मौके पर भाजपा पदाधिकारियों में नीरज शर्मा,अबडर शर्मा, जयंत शर्मा, पीयूष माहेश्वरी, गोपाल चांडक, डॉ प्रवीन महेश्वरी आदि थे चिकित्सकों में डॉक्टर आमिर, डॉक्टर अब्दुल हकीम, डॉक्टर प्रीती माहेश्वरी, कृष्ण बल्लभ चतुर्वेदी, डॉक्टर पीयूष यादव, अशफाक हुसैन, इंदु बहादुर, गौरव गुप्ता, गौरव चांडक, पंकज सक्सेना सहित ब्लाक से भूपेंद्र सिंह, सलीम अहमद, सहित आदि लोग मौजूद रहे ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी बदायूं

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed