रिपोर्ट:गुरदीप सिंह


अयाना/औरैया। थाना क्षेत्र के मुढ़ी रसूलपुर नहर पुल के पास अवैध खनन कर ले जा रहे तीन लोगों ने पुलिस से अभद्रता कर दी। मामले में तीनों आरोपियों को पकड़ कर शांतिभंग में चालान किया है।


थाना प्रभारी जयप्रकाश पाल ने बताया कि एसआई हेमंत कुमार गुरुवार को क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। रसूलपुर नहर पुल के पास उन्होंने मिट्टी ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली को रोका। कागजात मांगने पर ट्रैक्टर सवार प्रदीप सिंह, अतुल प्रताप व शिवपूजन निवासी भासौन ने उनके साथ अभद्रता कर दी। तीनों आरोपियों को पकड़कर शांतिभंग में चालान किया गया है। वहीं थाना क्षेत्र में हुई मारपीट के मामलों में भोले उर्फ संजू, महेंद्र उर्फ मुकेश, अर्जुन सिंह, हरगोविंद निवासी कैथौली व सोनू निवासी अयाना का भी शांतिभंग में चालान किया गया है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *