रिपोर्ट:पुनीत शुक्ला


हरदोई: पीड़ित मानव की सेवा करने मे विश्व की अग्रणी संस्था इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा समय-समय पर उत्थान के लिए महती कार्य होते रहे हैं। इससे उनकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है जब गर्मी के भीषण थपेड़ों व आग से पीड़ित परिवारों को तुरंत रेडक्रॉस सोसाइटी का सहयोग अमूल्य वरदान की तरह ही है।

आज इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव सुनील सिंह सोमवंशी, आपदा राहत अध्यक्ष महेश चंद्रा, उपसभापति अखिलेश सिंह सिकरवार कोषाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, प्रबंध समिति सदस्य गोपाल द्विवेदी, अभिषेक गुप्ता, आजीवन सदस्य लक्ष्मीकांत मिश्रा, गौरव श्रीवास्तव की टीम ने ग्राम हरिपुर ग्रांट ग्रामसभा परसेनी मे अग्निपीड़ित नन्दलाल, अमित, आशाराम, शांति, तुलसा, बिटोली, छोटेलाल आदि को राहत सामग्री वितरित की।

अग्नि पीड़ित परिवारों की दशा संज्ञान आने पर सभापति डॉक्टर रमेश अग्रवाल ने तुरंत राहत सामग्री पहुंचा कर उन जरूरतमंदों का जीवन सरल बनाया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *