08 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैद्य मिले।

रोहित सेठ

33 प्रत्याशियों का नामांकन पत्र, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के दौरान अवैद्य रहा।

रोहित सेठ

  वाराणसी। लोकसभा सामान्य निर्वाचन, 2024 के लिए जनपद में समाविष्ट 77-वाराणसी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु नामांकन किये 41 प्रत्याशियों में से कुल 08 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाये गये। इस प्रकार शेष 33 प्रत्याशियों का नामांकन पत्र, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के दौरान अवैद्य रहा। 
 वैद्य नामांकन पत्रों में सर्वश्री नरेन्द्र मोदी-भारतीय जनता पार्टी, अजय-नेशनल इंडियन कांग्रेस, अतहर जमाल लारी-बहुजन समाज पार्टी, गगन प्रकाश-अपना दल (कमेरावादी), पारस नाथ केशरी-राष्ट्रीय समाजवादी जन क्रांति पार्टी, कोली शेट्टी शिवकुमार- युग तुलसी पार्टी, संजय कुमार तिवारी-निर्दल तथा दिनेश कुमार यादव-निर्दल का नामांकन पत्र हैं।
0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *