🔵शातिर चोर को नगर के बाईपास पर ईदगाह रोड़ से पुलिस ने किया गिरफ्तार।

फफूंद/औरैया।बीती 14 मई की रात को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक लुटेरे को नगर के बाईपास तिराहे ईदगाह रोड़ से गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया।

  14 मई की रात पुलिस को मुखबिर की सूचना पर  पुलिस ने ईदगाह बाईपास से  लुटेरे चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया l पकड़े गए लुटेरे ने अपना नाम विवेक उर्फ योगेश राजपूत पुत्र दयाराम निवासी केसमपुर पसईपुर थाना फफूंद बताया, उसपर पर जनपद में विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके पास से एक 315 बोर तमंचा व 315 बोर दो जिंदा कारतूस चार मोबाईल फ़ोन बरामद किए हैं। लुटेरे ने माखनपुर अड्डा से एक मोबाइल चोरी करना कुबूला है इस संबंध में थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम ने बताया कि यह अभियुक्त शातिर चोर व लुटेरा है विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय भेजा है।
0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *