सेवा में,

           समस्त जिलाधिकारी उत्तर प्रदेश

           समस्त जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी उत्तर प्रदेश

विषय:भारत में रक्त आदान-प्रदान ब्लड डोनेशन बैंक की रणनीतियों को लेकर बहुआयामी राजनीतिक दल के सुझाव व मांग पत्र

 महोदय/ महोदया,

कृपया निम्नलिखित बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित करने का कष्ट करें

  1. रक्तदाता के रक्त लेने मात्र 90 दिन के समय सीमा को बढ़ाते हुए लाइफटाइम किया जाए
  2.  रक्तदाता को सरकार आयुष्मान के स्थान पर 5 लाख तक स्वास्थ्य चिकित्सा का बीमा उपलब्ध कराए।
  3. रक्तदान दिवस पर हर जिले से एक व्यक्ति को व सामाजिक कार्यकर्ता को राज्यपाल के द्वारा वैल्यू एडेड प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाए।
  4. रक्त की आवश्यकता होने पर सभी ब्लड बैंक से आगामी रक्त उपलब्ध कराने और रक्त दाता बाद में उपलब्ध कराने जाने की सुविधा दी जाए
  5. रक्तदाता को या शिविर संचालकों को प्रति यूनिट ₹25 के स्थान पर ₹500 का कंपनसेशन दिया जाए।
  6. भारत की सभी ब्लड बैंक को ऑनलाइन नेटवर्किंग के माध्यम से ब्लड यूनिट रिकॉर्ड सार्वजनिक किया जाए व ऑनलाइन ब्लड उपलब्ध कराए जाने की सुविधा दी जाए।
  7. ब्लड संक्रमण व कालाबाजारी को रोकने के लिए ड्रग इंस्पेक्टर की तरह ब्लड इन्वेस्टिगेशन इंस्पेक्टर की अलग से पोस्ट निष्कासित की जाए
  8. राष्ट्रीय ब्लड आदान परिषद एनबीटीसी NTBC की नीति में बदलाव करते हुए ब्लड की खरीद बिक्र पर प्रबंध हटाते हुए सार्वजनिक कर दिया जाए
  9. ब्लड बैंकों का रजिस्ट्रेशन ड्रग एंड कॉस्मेटिक अधिनियम के अंतर्गत ना करके ब्लड हीमोग्लोबिन का सदन से नया अध्यादेश को पारित किया जाए
  10. जिन ब्लड बैंकों के पास में पैथोलॉजी या एफरेसिस की मशीन उपलब्ध नहीं है उनके लाइसेंस को निरस्त कर दिया जाए या एफरेसिस की मशीन होने पर ही लाइसेंस दिया जाए।
  11. ब्लड बैंक के पैथोलॉजी में तत्काल ब्लड की जांच की सुविधा परिणाम व NAT टेस्ट की सुविधा अनिवार्य की।
  12. ब्लड बैंक में रेयर में पाए जाने वाले ब्लड ग्रुप की कीमत सरकारी खर्च मात्र 1100 से कालाबाजारी में 12000 पर यूनिट बेचे जाने पर कड़ी निगरानी कराते हुए प्रतिबंध लगाया जाए
  13. भारत देश में 10 लाख यूनिट प्रतिवर्ष खून की आवश्यकता जबकि 6 लाख यूनिट संरक्षण की कमी से बर्बाद हो रहा है ब्लड संरक्षण की सुविधा टाइम ड्यूरेशन को बढ़ाया
  14.  सर्वे के अनुसार भारत में ब्लड का व्यापार 1000 करोड़ तक पहुंच चुका है जो की प्राइवेट हाथों में है प्राइवेट हाथों से हटा कर सरकारी किया जाए ।
  15. 2019 तक सर्वे में भारत में कुल 3108 ब्लड बैंक हैं जिसमें से 1101 सरकारी 2007 प्राइवेट हाथों में हैं जबकि देश में 14 राज्य ऐसे 76 जिलों में अभी तक ब्लड बैंक स्थापित नहीं है मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश में मात्र एक ही ब्लड बैंक स्थापित है। भारत के सभी जिलों के सरकारी अस्पतालों में तत्काल ब्लड बैंक की सुविधा उपलब्ध की जाए
  16. उत्तर प्रदेश में वर्ष में 862056 यूनिट खून जमा किया गया जबकि जरूरत थी 2238974 यूनिट की जो की 38 पर्सेंट खून की कमी दिखता है सन 2016-17 में 1181854 यूनिट संरक्षण न होने के कारण ब्लड की बर्बादी हुइ संरक्षण पे उचित प्रबंधन किया जाए

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *