रिपोर्ट:मोहम्मद् फैज़ान

बिजनौर जनपद के नूरपुर में मुरादाबाद हाईवे पर एक विवाह मंडप के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में पिता सहित दो बच्चों की मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।सोमवार को मुरादाबाद हाईवे पर स्थित गांव अस्करीपुर के पास जनपद मुजफ्फरनगर के थाना क्षेत्र मीरापुर जानसठ के गांव किथौड़ा निवासी बाइक सवार दंपती अपने दो छोटे बच्चों के साथ मुरादाबाद क्षेत्र के गांव खुशीहालपुर से अपने रिश्तदारों से मिलकर अपने निजी निवास को लौट रहे थे।
इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई को पार कर पेड़ से टकरा गई।

हादसे में मौके पर ही कासिफ (2) पुत्र शब्बू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों शब्बू (32) पुत्र कलवा, शब्बू की आठ माह की पुत्री कासिफा, परवीन पत्नी शब्बू को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं, सीएचसी से घायलों को मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर किया गया। रास्ते में ही शब्बू (32) पुत्र कलवा, शब्बू की आठ माह की पुत्री कासिफा ने भी दम तोड़ दिया।
उधर, मेडिकल अस्पताल में तैनात चिकित्सकों ने परवीन की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed