भारत विकास परिष्द सृजन शाखा द्वारा मलिन बस्ती में एनीमिया मुक्त एवं मतदाता जागरूकता हेतु शिविर का आयोजन।

रोहित सेठ

वाराणसी भारत विकास परिषद सृजन शाखा की तरफ से अध्यक्षा शशी श्रीवास्तव एनीमिया प्रकल्प प्रमुख प्रीति सिन्हा, पूजा सिंह द्वारा आज दिनांक 30.05.2024 को परमानन्दपुर दूधिया पोखरा के समीप मलिन बस्ती में एनीमिया मुक्त भारत के अन्तर्गत शिविर एवं मतदाता जागरूकता हेतु कैम्प का सायं 3.30 बजे से एक शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में पं० डीडीयू अस्पताल, पाण्डेयपुर से लैब सुपरवाइजर डा० रमेश चन्द्र राय, डा० रमा व शशी द्वारा मतदाता जागरूकता एवं एनीमिया पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। मतदाता को जागरूक करने हेतु संरक्षक ज्ञानेन्द्र बहादुर द्वारा उपस्थित सभी लोगों को मतदान हेतु शपथ दिलाया गया। मलिन बस्ती में महिलाओं, पुरूषों व बच्चों को चना-गुड़, केला, बिस्किट एवं 60 महिलाओं, बालिकाओं व पुरुषों की हिमोग्लोबिन की जांच करायी गयी। हीमोग्लोबिन की जांच सम्पन्न कराने में आस्था पैयोलाजी का विशेष सहयोग रहा है। उक्त शिविर में शालिनी, तन्मय, शाम्भवी, रेखा, संजय शुक्ला, पल्लवी, मोना बजाज इत्यादि सदस्यों की
सहभागिता रही ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed