भाजपा सह संयोजक रेहड़ी पटरी व्यवसाय प्रकोष्ठ एवम भारतीय पथ विक्रेता संघ ने कैंट के पथ विक्रेताओं में प्रचार अभियान किया।

रोहित सेठ

वाराणसी चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा काशी महानगर रेहड़ी पटरी व्यवसाय प्रकोष्ठ के सह संयोजक आशीष कुमार गुप्ता, एवं भारतीय पथ विक्रेता संघ के अध्यक्ष बांकेलाल,उपाध्यक्ष रोशन, अग्रहरि के नेतृत्व में कैंट के पथ विक्रेताओं में प्रचार प्रसार किया गया ।
सभी पथ विक्रेताओं ने उत्साह के साथ
अबकी बार 400 पार ,
अबकी बार फिर मोदी सरकार, का नारा लगाते हुए
प्रचार प्रसार किया।
भाजपा सह संयोजक आशीष कुमार गुप्ता ने वाराणसी में हुए विकास के साथ ही पथ विक्रेताओं को मिले प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की भी याद दिलाई पथ विक्रेताओं को तथा 1जून को शत प्रतिशत मतदान करने का निवेदन किया।
प्रचार प्रसार कार्यक्रम में राकेश अग्रहरि,जमुना गुप्ता, लक्ष्मण जायसवाल,विजय कुमार, मंगरु मंगरु राजकुमार यादव, महेंद्र, सोनू, अमित, इत्यादि लोग शामिल थे ।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed