
रोटरी क्लब ब्लड एंड ऑर्गन डोनर्स का द्वितीय स्थापना समारोह संपन्न
वाराणसी। रोटरी क्लब ब्लड एंड ऑर्गन डोनर्स वाराणसी, मंडल 3120 का द्वितीय स्थापना समारोह एवं आधिकारिक क्लब भ्रमण रविवार को होटल वरुणा, सिगरा में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष पूनम गुलाटी रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने की।
समारोह में सचिव डॉ. आशीष गुप्ता ने वार्षिक सेवा गतिविधियों की जानकारी दी। संगीत राय एवं प्रो. मधु सिंह ने संचालन किया। वर्ष 2026-27 की नई टीम एवं मंडल सदस्यों का परिचय कराया गया।
इस दौरान अनुराज मद्धेशिया, शालिनी शर्मा, अश्विनी सिंह, अभिमन्यु वर्मा, डॉ. अभिषेक गुप्ता, विजय सिंह, दिव्यांक सिंह, धवल कुमार, प्रो. मधु सिंह एवं हरिओम रस्तोगी को क्लब की सदस्यता दिलाई गई। क्लब की ओर से एक जरूरतमंद बेटी को स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीन भी प्रदान की गई।
मंडलाध्यक्ष पूनम गुलाटी ने क्लब की सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए सामाजिक सेवा को और व्यापक बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व मंडलाध्यक्ष हरि मोहन शाह, डॉ. वी.एन. सिंह, उत्तम अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अनिल जाजोदिया, प्रशांत नागर, देवाशीष, आयुष्मान सुरेका, राहुल चौरसिया, डॉ. लक्षिता वार्ष्णेय, जय प्रकाश मौर्या, रुपेश गुप्ता, विशाल गुप्ता, कृष्ण मोहन गुप्ता, नागेंद्र जायसवाल, अनिल कुमार एवं डॉ. अमित मौर्या सहित अनेक रोटेरियन व गणमान्यजन उपस्थित रहे।
समारोह के आयोजन में राजेश कुमार गुप्ता, डॉ. आशीष गुप्ता, राहुल चौरसिया एवं नागेंद्र जायसवाल की प्रमुख भूमिका रही। आभार डॉ. आशीष गुप्ता ने व्यक्त किया। क्लब ने आगामी वर्ष में रक्तदान, अंगदान, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं स्वावलंबन से जुड़ी सेवा गतिविधियों को और व्यापक करने का संकल्प लिया।
