रिपोर्ट:परवेज़ आलम

लखीमपुर खीरी, वि०क्षे०लखीमपुर अन्तर्गत सैधरी के गांव फत्तेपुर में 5 दिनों से लगातार टंकी में पानी नहीं आने के कारण जीवन अस्त व्यस्त व नारकीय हो चला है। पानी की भयंकर समस्या से नर नारी पशु पक्षी व्याकुल है। कोई सुध लेने वाला नहीं है। इन्डिया मार्का भी दूषित पानी दे रहें हैं, जो कतई पीने लायक नहीं है। चारों तरफ त्राहि त्राहि मची हुई है। जेठ माह ऊपर से सूरज का प्रकोप, पानी के अभाव में जीवन नरक मय सा हो गया है।
अब देखना है कि ग्राम प्रधान के कानों में इस समस्या पर कब जूं रेगेंगा। और कब तक पानी बहाल होगा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed