मंडलायुक्त व जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित सभास्थल मेहंदीगंज का स्थलीय निरीक्षण किया॥

रोहित सेठ

वाराणसी। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा तथा जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने प्रधानमंत्री के कल प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल मेहंदीगंज का स्थलीय निरीक्षण करते हुए तैयारियों को देखा तथा सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु निर्देशित किया। कल आयोजित होने वाले ‘किसान संवाद’ कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री तथा लाभार्थी किसानों को भी जुड़ना है जिसके लिये स्थापित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की जानकारी एडीआईओ एनआईसी अविनाश शर्मा से ली।

मंडलायुक्त ने सभास्थल पर तैयार जर्मन हैंगर आदि को देखते हुये कार्यक्रमों के दौरान आने सुरक्षा व्यवस्था, स्टेज, आने वाले वाहनों हेतु तैयार पार्किंग स्थल, मोबाइल टॉयलेट आदि की जानकारी ली। उन्होंने भीषण गर्मी के दृष्टिगत पीने के पानी के उचित प्रबंध, मेडिकल कैंप, ओआरएस पैकेट्स आदि की उचित व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया। एडीएम प्रशासन विपिन कुमार द्वारा सभी तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया गया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *