युग तुलसी पार्टी ने सुरेंद्र सिंह राणा को पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष बनाया॥

रोहित सेठ

वाराणसी,
युग तुलसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोली शेट्टी शिवकुमार ने सास मोहाली के रहने वाले गौभक्त सुरेंद्र सिंह राणा को युग तुलसी पार्टी का पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया हैं।

उक्त जानकारी देते हुए गौमाता हेतु अपना जीवन समर्पित करने वाले वर्तमान संसदीय चुनाव में काशी से प्रतिभाग करने वाले युग तुलसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोली शेट्टी शिवकुमार ने बताया कि हमारी युग तुलसी पार्टी ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज के निर्देशानुसार गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करवाने व गौकशी बंद करवाने के साथ राष्ट्र में 33 करोड़ गौमतदाता बनाने हेतु कार्य कर रही है।उसी क्रम में पार्टी अब पंजाब अपना विस्तार कर रही है।इसीलिए गौमाता के रक्षा,संरक्षण व संवर्धन हेतु गौभक्त सुरेंद्र सिंह राणा को युग तुलसी पार्टी का पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।पंजाब धर्मवीरों की भूमि है।पंजाब कृषि प्रधान राज्य है और गौवंश का रक्षा करके ही पंजाब समृद्ध राज्य बन सकता है।गौवंश का धर्म क्षेत्र में ही नही अपितु कृषि क्षेत्र में भी अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है।पंजाब भारत का आत्मा है अब पंजाब में गौमाता के रक्षा हेतु भी कठोर कदम उठाना होगा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *