वैश्विक हिन्दू राष्ट्र महोत्सव’ का तृतीय दिवस !

रोहित सेठ

काशी विश्वेश्वर मंदिर मुक्ति के लिए संघर्ष करनेवाले अधिवक्ताओं तथा याचिकाकर्ताओं का वैश्विक हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन में सत्कार !

वैश्विक हिन्दू राष्ट्र महोत्सव में उत्तरप्रदेश स्थित काशी विश्वेश्वर मंदिर की मुक्ति हेतु कानूनी संघर्ष करनेवाले अधिवक्ताओं तथा याचिकाकर्ताओं का हिन्दू जनजागृति समिति के पूर्व तथा पूर्वाेत्तर भारत के धर्मप्रचारक सद्गुरु नीलेश सिंगबाळजी ने ग्रंथ भेंट कर सत्कार किया ।
श्रीराम मंदिर के उपरांत उत्तरप्रदेश स्थित श्री काशी विश्वेश्वर मंदिर हिन्दू धर्मियों का सबसे बडा श्रद्धास्थान है । इस संदर्भ में मंदिर मुक्ति के लिए कानूनी रूप से ४० वर्षाें से संघर्ष करनेवाले श्री. सोहन लाल आर्य, कानूनी संघर्ष करनेवाले अधिवक्ता सुभाष नंदन चतुर्वेदी, अधिवक्ता मदन मोहन यादव, अधिवक्ता दीपक कुमार सिंह के साथ ही माता शृंगारगौरी की पूजा के अधिकार हेतु याचिका करनेवाली श्रीमती सीता साहू तथा उनका सहयोग करनेवाले उनके पति श्री. बाल गोपाल साहू, याचिका करनेवालीं श्रीमती मंजू व्यास इन सभी का वैश्विक हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन में सत्कार किया गया । इस समय उपस्थित धर्मप्रेमियों ने ‘बाबा विश्वनाथ की जय’, ‘नम: पार्वतीपते हर हर महादेव’ के नारे लगाए । 

लोकसभा में ‘फिलिस्तीन’ की विजय के नारे लगानेवाले असदुद्दीन ओवैसी की संसद सदस्यता निरस्त करें! – ‘वैश्विक हिन्दू राष्ट्र महोत्सव’ में प्रस्ताव

‘एम.आई.एम.’ के भाग्यनगर के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में  ‘लोकसभा सदस्यता’ की शपथ ग्रहण करते समय ‘जय भीम, जय मीम’, ‘अल्लाहू अकबर’ के नारे सहित ‘जय फिलिस्तीन का नारा भी लगाया । भारतीय संविधान के अनुच्छेद 102 ‘ड’ के अनुसार संसद के किसी भी सदस्य द्वारा अन्य किसी भी देश का समर्थन करना अवैध है तथा इसके अनुसार उसकी सदस्यता निरस्त होती है । भारतीय संसद में शपथ ग्रहण करते समय अन्य देशों के प्रति निष्ठा रखना देशद्रोह है तथा यह भारत का अपमान है ।  इसके साथ ही लोकसभा में भाजपा सांसद श्री. छत्रपाल गंगवार ने लोकसभा सदस्यता की शपथ ग्रहण करते समय ‘जय हिन्दू राष्ट्र, जय भारत’ का जयघोष किया ।‘ इस सकारात्मक कृति का हम स्वागत करते हैं’, ऐसा हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता  रमेश शिंदे ने इस अवसर पर कहा ।
0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अंतर्राष्ट्रीय MSME दिवस पर जिलाधिकारी ने उद्यमियों को किया प्रोत्साहित; बांटे टूलकिट और चेक MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: विकास भवन सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय एम0एस0एम0ई0 दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराते हुए मुख्य अतिथियों द्वारा लाभार्थियों को टूलकिट और ऋण स्वीकृति के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि उत्तर प्रदेश एमएसएमई क्षेत्र में लगातार नए आयाम छू रहा है। उन्होंने देश को विकसित बनाने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास करने की बात कही और कहा, > “भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का विजन तभी पूरा होगा जब हर व्यक्ति अपनी क्षमता व ऊर्जा के अनुसार उद्यम लगाकर आगे बढ़ेगा।”उन्होंने फतेहपुर के आकांक्षी जनपद होने का जिक्र करते हुए कहा कि जब हमारा जिला और देश की 25 फीसदी आबादी वाला उत्तर प्रदेश प्रगति करेगा, तभी राष्ट्र का सपना सच होगा। इस दौरान अनुभवी उद्यमियों—गोविन्द बाबू टाटा और प्रदीप गर्ग ने भी अपने विचार व अनुभव साझा कर नए युवाओं को प्रेरित किया।प्रमुख सरकारी योजनाएं और कदम:उपायुक्त उद्योग ने कार्यक्रम में स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें मुख्य हैं:मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं युवा स्वरोजगार योजनाएक जनपद एक उत्पाद (ODOP) वित्त पोषण व टूलकिट योजनाविश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं विभिन्न वर्ग आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमसमारोह में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) पवन कुमार मीना, उपायुक्त उद्योग और भारी संख्या में स्थानीय उद्यमी मौजूद रहे। प्रशासन ने सभी से सकारात्मक ऊर्जा के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

*डीएम निधि गुप्ता वत्स ने फीता काटकर किया पल्स पोलियो अभियान की रैली का शुभारम्भ MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान (28 जून, 2026) को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने जिला चिकित्सालय में फीता काटकर जनपद स्तरीय जागरूकता रैली का भव्य शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने रैली में खुद पैदल चलकर आम जनमानस को अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का संदेश दिया।रैली में उमड़ा जनसैलाबजिला अस्पताल से शुरू होकर आबूनगर तक निकाली गई इस रैली में एनसीसी कैडेट्स, डायट के विद्यार्थी, नर्सिंग छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा० यू०बी० सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० पी०के० सिंह और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० सुरेश कुमार सहित विभाग के तमाम आला अधिकारी व पत्रकार भी मौजूद रहे।खोले जाएंगे विद्यालय, ‘बुलावा टोली’ करेगी मददजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 28 जून को बूथ दिवस के अवसर पर जनपद के सभी शासकीय विद्यालय खुले रहेंगे। शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ‘बुलावा टोली’ के माध्यम से बच्चों को बूथ तक लाने में सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पास के बूथ पर ले जाकर पोलिया ड्रॉप जरूर पिलवाएं।अभियान के मुख्य आंकड़ेलक्षित बच्चे: 4,23,800कुल पोलियो बूथ: 1,280घर-घर जाने वाली टीमें: 884ट्रांजिट टीमें: 42सचल (मोबाइल) टीमें: 39पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर): 256सीएमओ डा० यू०बी० सिंह ने बताया कि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से न छूटे, इसके लिए सचल दल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी से घर-घर जाकर बच्चों को पोलिया ड्रॉप पिलाएंगी।