वैश्विक हिंदू राष्ट्र महोत्सव ॥

रोहित सेठ

वैश्विक हिंदू राष्ट्र महोत्सव में ‘मंदिर संस्कृति परिषद’॥

वक्फ बोर्ड की तरह हिंदू मंदिरों के लिए सर्वाधिकार देने वाला ‘मंदिर बोर्ड’ स्थापित करें!- अधिवक्ता विष्णु जैन, सर्वोच्च न्यायालय

जिस प्रकार मुसलमानों की धार्मिक संपत्तियों, भूमि की सुरक्षा के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने वक्फ बोर्ड की स्थापना कर उसे विशेष कानूनी अधिकार दिए हैं, उसी प्रकार देशभर के हिंदुओं के लाखों मंदिरों, उनकी भूमि और संपत्तियों की सुरक्षा के लिए वक्फ बोर्ड की तर्ज पर मंदिरों के लिए सर्वाधिकार वाला ‘हिंदू मंदिर बोर्ड’ स्थापित किया जाए। इसके अलावा केवल हिंदुओं के मंदिरों का अधिग्रहण करने वाला वर्ष 1951 का ‘रिलिजीयस एंडोमेंट ॲक्ट’ रद्द किया जाए और सरकारीकरण किए गए देशभर के सभी हिंदू मंदिरों को तत्काल सरकारी नियंत्रण से मुक्त कर भक्तों के नियंत्रण में दिया जाए । यह मांग ‘काशी के ज्ञानवापी, मथुरा के श्रीकृष्णभूमि’ आदि प्रमुख हिंदू मंदिरों के मुकदमे लड़ने वाले ‘हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस’ के प्रवक्ता तथा सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने ‘मंदिर संस्कृति परिषद’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में की।

वे फोंडा, गोवा में ‘वैश्विक हिंदू राष्ट्र अधिवेशन’ के अवसर पर श्री विद्याधिराज सभागृह में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे। इस अवसर पर मंदिरों के आर्थिक प्रबंधन के विशेषज्ञ तथा मुंबई के ‘समस्त महाजन संघ’ के अध्यक्ष श्री गिरीश शाह, ‘महाराष्ट्र मंदिर महासंघ’ के राज्य समन्वयक श्री सुनील घनवट, ‘गोमंतक मंदिर महासंघ’ के राज्य सचिव श्री जयेश थळी और उत्तर प्रदेश के पवन चिंतन धारा आश्रम के पूजनीय पवन सिन्हा गुरुजी उपस्थित थे।

इस अवसर पर महाराष्ट्र मंदिर महासंघ’ के श्री. सुनील घनवट ने कहा कि इस हिंदू अधिवेशन के माध्यम से ‘मंदिर संस्कृति रक्षा अभियान’ की शुरुआत हुई थी। इसमें अब देशभर के लगभग 14,000 मंदिरों का संगठन हुआ है। इस अधिवेशन में देशभर के 275 से अधिक मंदिरों के ट्रस्टी, पुजारी शामिल हुए हैं। इसके साथ ही देशभर में 710 मंदिरों में वस्त्र संहिता लागू की गई है। इस अभियान को और व्यापक बनाते हुए मंदिरों में वस्त्र संहिता के साथ हम देशभर में ‘मंदिर मांस-मुक्त’ अभियान चलाएंगे। महाराष्ट्र के श्री शनिशिंगणापूर मंदिर की 19 एकड़, बीड के श्री कंकालेश्वर मंदिर की 12.5 एकड़, तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली गांव के 1500 वर्ष पुराने श्रीचंद्रशेखर स्वामी मंदिर सहित लगभग 1200 एकड़ भूमि पर वक्फ बोर्ड ने दावा किया है। इस प्रकार कई जगह मंदिर की भूमि वक्फ ने कब्जा करने का प्रयास किया है। जिन मंदिरों की भूमि वक्फ बोर्ड ने कब्जाई है, वह भूमि फिर से उन मंदिरों को तत्काल हस्तांतरित करने का आदेश सरकार ने देना चाहिए।

इसके अलावा, महाराष्ट्र में जिस प्रकार ‘वक्फ बोर्ड’ के अंतर्गत आने वाली भूमि के लिए पुराना किराया समझौता रद्द कर नया ‘मॉडल रेंट’ लागू किया गया है, जिससे आज वक्फ को किराए के तौर पर हर महीने लाखों रुपये की आय हो रही है। उसी प्रकार देशभर में जिन मंदिरों की भूमि का उपयोग सरकारी और निजी कार्यों के लिए हो रहा है, वहां भी ‘मॉडल रेंट’ तत्काल लागू किया जाए। इसके साथ ही पुरातत्व विभाग के अंतर्गत आने वाले घारापुरी (मुंबई) के शिवमंदिर और संभाजीनगर के देवगिरी किले के श्री भारतमाता मंदिर में पूजा-अर्चना बंद की गई है। वहां हिंदुओं के देवता होने के कारण वहां हिंदुओं को पूजा-अर्चना करने की अनुमति दी जाए। इन मांगों को न मानने पर हम सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे, ऐसा सरकार को चेतावनी दे रहे हैं।

 ‘गोमंतक मंदिर महासंघ’ के राज्य सचिव श्री जयेश थळी ने कहा कि सरकार ने भले ही स्पष्टीकरण दिया हो, लेकिन सरकार के आदेश में धार्मिक स्थलों और स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में नए शराब की दुकानों को अनुमति देने का निर्णय स्पष्ट रूप से दिया गया है। इसलिए इसका गोमंतक मंदिर महासंघ विरोध करता है। सरकार ने कहा है कि पर्यटन की दृष्टि से अपवादस्वरूप यह निर्णय लिया गया है, लेकिन इससे धार्मिक पर्यटकों की भावनाएं आहत हो रही हैं। कल अगर हम 200 प्रतिशत सुधारित शुल्क भरकर जामा मस्जिद या ओल्ड गोवा चर्च के पास शराब की दुकान खोलने की मांग करें, तो क्या सरकार पर्यटन की दृष्टि से विचार करके अनुमति देगी? इसका उत्तर सरकार को देना चाहिए। पंजाब को आज नशे के कारण ‘उड़ता पंजाब’ कहा जाता है, क्या गोवा को ‘उड़ता गोवा’ बनाना है? इसलिए हमारी मांग है कि सरकार इस कानून को रद्द करे।

इस अवसर पर मंदिर के आर्थिक सुव्यवस्थापन’ के बारे में बोलते हुए विशेषज्ञ श्री गिरीश शाह ने कहा कि मंदिरों की कुल आर्थिक आय का केवल 10 प्रतिशत निधि पूजा-अर्चना और प्रबंधन के लिए रखी जाए, जबकि शेष निधि का उपयोग मंदिर के जीर्णोद्धार, सुविधाएं, छोटे मंदिरों को आर्थिक सहायता और समाज की दृष्टि से किया जाना चाहिए। इसके साथ ही मंदिर का आर्थिक सुप्रबंधन, सुव्यवस्था और संरक्षण की दृष्टि से विभिन्न मंदिरों को मार्गदर्शन किया जाएगा।

 उत्तर प्रदेश के पवन चिंतन धारा आश्रम के पूजनीय पवन सिन्हा गुरुजी ने कहा कि देश की सरकार सेक्युलर होते हुए केवल हिंदू मंदिरों का अधिग्रहण करना उचित नहीं है। इसलिए हमारी मांग है कि सरकार सभी मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करे। इसके लिए हमने मंदिर संस्कृति परिषद का आयोजन किया है।
0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अंतर्राष्ट्रीय MSME दिवस पर जिलाधिकारी ने उद्यमियों को किया प्रोत्साहित; बांटे टूलकिट और चेक MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: विकास भवन सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय एम0एस0एम0ई0 दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराते हुए मुख्य अतिथियों द्वारा लाभार्थियों को टूलकिट और ऋण स्वीकृति के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि उत्तर प्रदेश एमएसएमई क्षेत्र में लगातार नए आयाम छू रहा है। उन्होंने देश को विकसित बनाने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास करने की बात कही और कहा, > “भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का विजन तभी पूरा होगा जब हर व्यक्ति अपनी क्षमता व ऊर्जा के अनुसार उद्यम लगाकर आगे बढ़ेगा।”उन्होंने फतेहपुर के आकांक्षी जनपद होने का जिक्र करते हुए कहा कि जब हमारा जिला और देश की 25 फीसदी आबादी वाला उत्तर प्रदेश प्रगति करेगा, तभी राष्ट्र का सपना सच होगा। इस दौरान अनुभवी उद्यमियों—गोविन्द बाबू टाटा और प्रदीप गर्ग ने भी अपने विचार व अनुभव साझा कर नए युवाओं को प्रेरित किया।प्रमुख सरकारी योजनाएं और कदम:उपायुक्त उद्योग ने कार्यक्रम में स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें मुख्य हैं:मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं युवा स्वरोजगार योजनाएक जनपद एक उत्पाद (ODOP) वित्त पोषण व टूलकिट योजनाविश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं विभिन्न वर्ग आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमसमारोह में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) पवन कुमार मीना, उपायुक्त उद्योग और भारी संख्या में स्थानीय उद्यमी मौजूद रहे। प्रशासन ने सभी से सकारात्मक ऊर्जा के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

*डीएम निधि गुप्ता वत्स ने फीता काटकर किया पल्स पोलियो अभियान की रैली का शुभारम्भ MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान (28 जून, 2026) को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने जिला चिकित्सालय में फीता काटकर जनपद स्तरीय जागरूकता रैली का भव्य शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने रैली में खुद पैदल चलकर आम जनमानस को अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का संदेश दिया।रैली में उमड़ा जनसैलाबजिला अस्पताल से शुरू होकर आबूनगर तक निकाली गई इस रैली में एनसीसी कैडेट्स, डायट के विद्यार्थी, नर्सिंग छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा० यू०बी० सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० पी०के० सिंह और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० सुरेश कुमार सहित विभाग के तमाम आला अधिकारी व पत्रकार भी मौजूद रहे।खोले जाएंगे विद्यालय, ‘बुलावा टोली’ करेगी मददजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 28 जून को बूथ दिवस के अवसर पर जनपद के सभी शासकीय विद्यालय खुले रहेंगे। शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ‘बुलावा टोली’ के माध्यम से बच्चों को बूथ तक लाने में सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पास के बूथ पर ले जाकर पोलिया ड्रॉप जरूर पिलवाएं।अभियान के मुख्य आंकड़ेलक्षित बच्चे: 4,23,800कुल पोलियो बूथ: 1,280घर-घर जाने वाली टीमें: 884ट्रांजिट टीमें: 42सचल (मोबाइल) टीमें: 39पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर): 256सीएमओ डा० यू०बी० सिंह ने बताया कि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से न छूटे, इसके लिए सचल दल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी से घर-घर जाकर बच्चों को पोलिया ड्रॉप पिलाएंगी।