एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर,, थाना रामराज। आज दिनांक -28/09/2026 को मिशन शक्ति टीम थाना रामराज क्षेत्र के नवज्योति विद्या केंद्र स्कूल रामराज जनपद मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत छात्राओं को जागरूक किया गया जिसमें बालिकाओं को उनके अधिकारों सुरक्षा आत्मनिर्भरता के प्रति मिशनशक्ति टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मिशन शक्ति टीम ,द्वारा महिलाओं को सुरक्षा सम्मान स्वालंबन तथा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन ,सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आदि की जानकारी दी गई तथा सुरक्षा एवं सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181 ,1098 ,102 ,1930 के बारे में जानकारी दी गई।

मिशन शक्ति टीम द्वारा छात्रों को सोशल मीडिया पर सुरक्षित रहने साइबर अपराधों से बचने किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या छेड़छाड़ के खिलाफ बिना डरे आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। छात्रों को यातायात के नियमों के बारे मे भी बताया गया। सोशल मीडिया और डिजिटल मर्यादा किसी भी लड़की या दोस्त की सहमति के बिना उसकी फोटो खींचना उसे सोशल मीडिया पर शेयर करना अश्लील मैसेज भेजना या ऑनलाइन किसी पर परेशान करना सीधे पोस्को और आईटी एक्ट के अपराध है। छात्रों को जागरुक करते हुए बताया मजाक और मर्यादा में अंतर किसी लड़की पर छीटाकसी करना उसका पीछा करना है। कोई बहादुरी या मजाक नहीं है। यह कानून यौन उत्पीड़न किस श्रेणी में आता है जाने अनजाने में इस तरह के अपराध से बचे रहे तथा सुरक्षित रहें।

10 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *