*आकाशी बिजली गिरने से भट्टे में काम कर रहे मजदूर हुऐ घायल*

रिपोर्टर रजनीश कुमार

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बल्लापुर में आकसीय बिजली गिरने से 3 लोग घायल घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल आर्य शक्ति भट्टा जगतपुर बल्ला पुर अजीतमल पर मजदूरी करने वाले मजदूर है भट्टा की चिमनी में दरार भी आ गई है। आर्य शक्ति भट्टा जगतपुर बल्ला पुर अजीतमल पर मौजूद अनुराग तिवारी ने बताया कि भट्टे पर आकाशीय बिजली गिरने से संदीप पुत्र मेवा लाल उम्र करीब 23 वर्ष,अमन पुत्र विरजुलाल उम्र करीब 21 वर्ष, और पप्पू पुत्र छेदीलाल उम्र करीब 26 वर्ष घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल लाया गया।जहां गंभीर हालत को देखते हुए सैफई रेफर किया गया।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *