शाहजहांपुर जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में नारकोटिक्स कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।

रिपोर्टर मोनी शर्मा

डीएम ने निर्देश दिए कि जनपद में नशीले एवं मादक पदार्थों के अवैध व्यापार एवं उत्पाद पर अंकुश लगाए जाए। जिलाधिकारी ने जनपद में नारकोटिक्स पदार्थ, ड्रग्स तथा अवैध शराब की बिक्री, निर्माण अथवा संचय नहीं होने हेतु पुलिस विभाग, आबकारी विभाग तथा ड्रग्स विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से कार्य करने के आवश्यक निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के स्कूल, कॉलेज आदि शैक्षिक संस्थानों में युवा पीढ़ी को नशे की लत नहीं लगने पाए इस हेतु हर संभव प्रयास किया जायें तथा समय- समय पर जागरूकता अभियान भी चलाया जाए। उन्होने निर्देश दिये कि नशे की लत से बचने हेतु शपथ भी दिलाई जाए। मेडिकल स्टोर पर कोई भी प्रतिबंधित दवाई ना बिकने पाए इसके लिए सभी मेडिकल स्टोर नियमित छापेमारी करते रहे। वन विभाग को निर्देश दिए कि कहीं पर भी नशे की खेती न होने पाए इस पर निगरानी रखें। प्रत्येक 15 दिनों की कार्रवाई से अवगत कराया जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक को विद्यालयों में नशा मुक्ति अभियान चलाने के निर्देश दिए। नगर निगम एवं नगर पालिकाओं में नशा मुक्ति हेतु जागरूकता के संबंध में डिस्प्ले बोर्ड द्वारा प्रचार प्रसार किया जाये।बैठक के दौरान आबकारी अधिकारी, सीओ सिटी, समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*डीएम निधि गुप्ता वत्स ने फीता काटकर किया पल्स पोलियो अभियान की रैली का शुभारम्भ MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान (28 जून, 2026) को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने जिला चिकित्सालय में फीता काटकर जनपद स्तरीय जागरूकता रैली का भव्य शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने रैली में खुद पैदल चलकर आम जनमानस को अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का संदेश दिया।रैली में उमड़ा जनसैलाबजिला अस्पताल से शुरू होकर आबूनगर तक निकाली गई इस रैली में एनसीसी कैडेट्स, डायट के विद्यार्थी, नर्सिंग छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा० यू०बी० सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० पी०के० सिंह और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० सुरेश कुमार सहित विभाग के तमाम आला अधिकारी व पत्रकार भी मौजूद रहे।खोले जाएंगे विद्यालय, ‘बुलावा टोली’ करेगी मददजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 28 जून को बूथ दिवस के अवसर पर जनपद के सभी शासकीय विद्यालय खुले रहेंगे। शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ‘बुलावा टोली’ के माध्यम से बच्चों को बूथ तक लाने में सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पास के बूथ पर ले जाकर पोलिया ड्रॉप जरूर पिलवाएं।अभियान के मुख्य आंकड़ेलक्षित बच्चे: 4,23,800कुल पोलियो बूथ: 1,280घर-घर जाने वाली टीमें: 884ट्रांजिट टीमें: 42सचल (मोबाइल) टीमें: 39पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर): 256सीएमओ डा० यू०बी० सिंह ने बताया कि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से न छूटे, इसके लिए सचल दल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी से घर-घर जाकर बच्चों को पोलिया ड्रॉप पिलाएंगी।