बदायूं/उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (महिला प्रकोष्ठ) बदायूं द्वारा श्रीमती मधु अग्रवाल की अध्यक्षता में एक बैठक रामलीला गेट उझानी स्थित श्रीमती आभा गोयल के आवास पर आयोजित की गई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल(महिला प्रकोष्ठ) बदायूं की प्रभारी डॉ. प्रतिभा गुप्ता ने बैठक में महिला मंडल को विस्तार देने की बात कही। उन्होंने कहा की महिला व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु व्यापार मंडल सदैव उनके साथ है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में व्यापार में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।अध्यक्षता कर रहीं श्रीमती मधु अग्रवाल ने कहा – आज के समय में महिलाएं भी व्यापार से अछूती नहीं है घर के साथ-साथ व्यापार भी अच्छे से संभाल रही हैं। जिला महामंत्री डॉ ममता नौगरैया ने कहा महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है आज व्यापारिक क्षेत्र में भी महिलाएं पारंगत है। आगे भी सभी तहसील की महिलाओं की अहम् भूमिका निर्धारित की जाएगी । हमारा उद्देश्य महिलाओं मे आत्मविश्वास के साथ सभी विंन्दुओ पर अपने अपने विचार केन्द्रीय करना होगा। कोषाध्यक्ष आभा गोयल ने कहा के घर और व्यापार दोनों में सामंजस्य बिठाते हुए आज के क्षेत्र में जिम्मेदारी उठाना नारी के लिए उपलब्धि से कम नहीं है।उप कोषाध्यक्ष रोजी रस्तोगी ने कहा इस संस्था का उद्देश्य प्रत्येक महिला में एक जोश व जज्बा पैदा करना है। उपाध्यक्ष नूतन रस्तोगी व नीना गोगिया ने कहा आज की नारी में घर व कारोबार दोनों को संभालने की क्षमता है। मीडिया प्रभारी डॉ शुभ्रा माहेश्वरी ने कहा – घर व कारोबार दोनों पर भारी आज की नारी दृढ़ विश्वास व दृढ़ शक्ति का उदाहरण प्रस्तुत करती है। गीता गुप्ता ने कहा व्यापार मंडल द्वारा स्त्री में उसकी क्षमताओं का अनुभव -ज्ञान कराया जाएगा। उझानी की चेयरपर्सन श्रीमती पूनम अग्रवाल ने कहा कि आज महिलाओं को व्यापार के क्षेत्र को विस्तृत करना ही होगा । प्रगति गर्ग ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार महिला मंडल की टीम को साधुवाद दिया।

✒️Alok Malpani Editor in chief MD News Bareilly Zone

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*डीएम निधि गुप्ता वत्स ने फीता काटकर किया पल्स पोलियो अभियान की रैली का शुभारम्भ MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान (28 जून, 2026) को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने जिला चिकित्सालय में फीता काटकर जनपद स्तरीय जागरूकता रैली का भव्य शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने रैली में खुद पैदल चलकर आम जनमानस को अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का संदेश दिया।रैली में उमड़ा जनसैलाबजिला अस्पताल से शुरू होकर आबूनगर तक निकाली गई इस रैली में एनसीसी कैडेट्स, डायट के विद्यार्थी, नर्सिंग छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा० यू०बी० सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० पी०के० सिंह और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० सुरेश कुमार सहित विभाग के तमाम आला अधिकारी व पत्रकार भी मौजूद रहे।खोले जाएंगे विद्यालय, ‘बुलावा टोली’ करेगी मददजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 28 जून को बूथ दिवस के अवसर पर जनपद के सभी शासकीय विद्यालय खुले रहेंगे। शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ‘बुलावा टोली’ के माध्यम से बच्चों को बूथ तक लाने में सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पास के बूथ पर ले जाकर पोलिया ड्रॉप जरूर पिलवाएं।अभियान के मुख्य आंकड़ेलक्षित बच्चे: 4,23,800कुल पोलियो बूथ: 1,280घर-घर जाने वाली टीमें: 884ट्रांजिट टीमें: 42सचल (मोबाइल) टीमें: 39पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर): 256सीएमओ डा० यू०बी० सिंह ने बताया कि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से न छूटे, इसके लिए सचल दल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी से घर-घर जाकर बच्चों को पोलिया ड्रॉप पिलाएंगी।