राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) 2024 के उपलक्ष में नि:शुल्क दवा वितरण ॥

रोहित सेठ

ब्रेथ ईजी चेस्ट सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल अस्सी वाराणसी द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2024 (1जुलाई 2024) के उपलक्ष में अस्थमा सम्बंधित बचाव/ सुझाव/ व नि:शुल्क परामर्श प्रात: 9 से 12 बजे तक चलाया गया, जिसमे फेफड़ो की जाँच, रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा, ब्लड प्रेसर, ब्लड सुगर इत्यादि का जाँच तथा आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवा वितरण किया गया I इस शिविर में आए कुल 52 लोगों को निशुल्क सेवा प्रदान की गयी I
डॉ. एस.के पाठक (वरिष्ठ टी.बी, श्वांस एवं फेफड़ा रोग विशेषज्ञ) ने मरीजों को संबोधित करते हुए बताया कि – “गर्मियों में अस्थमा के मामलों में थोड़ी कमी आ जाती है, इसलिये कईं लोग थोडे से असावधान हो जाते हैं, और अपनी दवाईयां समय पर नहीं लेते और जरूरी सावधानी नहीं रखते।
डॉ. पाठक ने आगे बताया कि –“अस्थमा मरीजो को बार बार खांसी आना, सास फूलना, धुल-धुएं से एलर्जी, प्राय: कई बार छीक आना, बलगम के साथ कफ़ आना इत्यादि मुख्य लक्षण होते हैं I I डॉ. पाठक के अनुसार “आज-कल की वाराणसी की खुदी हुई सडकें, उससे उड़ते हुए धुल-कड़ प्रदुषण का सबसे बड़ा कारण है, I डॉ पाठक आगे बताते हैं कि यदि समय रहते इसका इलाज नही किया गया तो ये आगे चलकर अस्थमा का रूप ले लेता हैं I”
डॉ पाठक ने बताया कि “श्वांस मरीजो को अपने आहार में अधिक से अधिक एंटी ओक्सिडेंट को शामिल करना चाहिए , आहार में जितनी ज्यादा विटामिन सी की मात्रा होगी, आपके लिए उतना ही ज्यादा लाभकारी होगा Iखट्टे फल, जूस और अंकुरित खाद्य पदार्थ को अपने भोजन में जरूर शामिल करें, क्योकिं इनमे विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं I
डॉ पाठक ने आगे बताया कि ब्रेथ ईजी जन जागरूकता के लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाता रहता हैं जिसमे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, क्लिनिक, जन जागरूकता रैली, मोबाइल कैंप प्रमुख हैं I

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

फतेहपुर: रेडक्रॉस सोसाइटी ने एनसीसी कैडेट्स को सिखाए जीवन रक्षा और सामाजिक जागरूकता के गुर MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर आज राजकीय महिला महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स के लिए एक वृहद जागरूकता एवं प्रशिक्षण अभियान का आयोजन किया गया। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान और डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में यह कार्यक्रम रेडक्रॉस भवन में संपन्न हुआ। अभियान का नेतृत्व रेडक्रॉस के चेयरमैन व उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया।कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स को मुख्य रूप से चार महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया:टीबी जागरूकता: मुख्य वक्ता डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने कैडेट्स को टीबी बीमारी के लक्षण, बचाव और उपचार की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी को ‘निक्षय मित्र’ बनकर समाज से टीबी उन्मूलन में सहयोग करने का आह्वान किया।जल संरक्षण: डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने पानी की हर बूंद को कीमती बताते हुए स्कूलों/घरों में ‘वाटर बेल’ लगाने और आरओ (RO) से निकलने वाले वेस्ट पानी को एकत्र कर उपयोग में लाने की अपील की। इस दौरान जल संरक्षण जागरूकता निवेदन पत्रक भी बांटे गए।नशामुक्ति संकल्प: कैडेट्स को जागरूक करते हुए वक्ताओं ने कहा, “हमारा शरीर डस्टबिन नहीं है।” तंबाकू से कैंसर और अत्यधिक अल्कोहल से लिवर की गंभीर बीमारियां होती हैं। इसके बाद सभी कैडेट्स ने खुद नशे से दूर रहने और दूसरों को प्रेरित करने की शपथ ली।सीपीआर (CPR) प्रशिक्षण: डॉ. अनुराग ने आपातकालीन स्थिति में जान बचाने के लिए ‘कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन’ (CPR) का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का दिल काम करना बंद कर दे, तो 1 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति को 1 मिनट में 120 बार दबाव व 8 बार मुंह से सांस (30 बार दबाव और 2 बार सांस का चक्र) देकर और 1 वर्ष से छोटे बच्चे को 1 मिनट में 60 बार दबाव व 8 बार सांस देकर जीवन बचाया जा सकता है।इस सफल आयोजन में रेडक्रॉस के कार्यकारिणी सदस्य चैतन्य कुमार और प्रबंध समिति सदस्य उमेश कुमार श्रीवास्तव ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।