डॉक्टर सूरज प्रकाश के 104 वी जयंती पर 27 जून से 10 जुलाई के मध्य सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जायेगा स्थापना दिवस॥

रोहित सेठ

भारत विकास परिषद के संस्थापक श्रद्धेय डॉक्टर सूरज प्रकाश के 104 वी जयंती एवं स्थापना दिवस 27 जून से 10 जुलाई के मध्य सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है
सेवा पखवाड़ा की पहली कड़ी में वाराणसी सिटी शाखा द्वारा पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत पौधों का रोपण का कार्य आज जुलाई माह सुबह 7:30 बजे कृष्णा अपार्टमेंट बिरदोपुर, महमूरगंज में आयोजित किया गया।
पौधारोपण का कार्य शाखा के पर्यावरण प्रकल्प प्रमुख विवेक मेहरोत्रा के देखरेख में संपन्न हुआ।

जिसमें अशोक, अपराजिता, तुलसी, मीठी नीम, कनेर, बेला, चांदनी, गुड़हल के करीब 25 पेड़ लगाए गए।

आज के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विवेक मेहरोत्रा जी , अध्यक्ष चित्राली जी कार्यक्रम संयोजक आनंद बेरी जी ,भावना जी,दीप्ति जी ,श्वेता जी सुनीत जी राकेश ज़ी का योगदान रहा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *