भारत विकास परिषद वाराणसी सिटी द्वारा डॉक्टर सूरज प्रकाश जी की 104वी जयंती की उपलक्ष में 200 पैड का वितरण मलीन बस्ती की महिलाओं तथा कन्याओं के बीच किया गया ॥

रोहित सेठ

भारत विकास परिषद वाराणसी सिटी द्वारा डॉक्टर सूरज प्रकाश जी की 104वी जयंती की उपलक्ष में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गरीब और आर्थिक रूप से असमर्थ कन्याओं एवं महिलाओं के लिए पेड वितरण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें करीब 200 पैड का वितरण मलीन बस्ती की महिलाओं तथा कन्याओं के बीच किया गया ।महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी गई
इस कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष श्रीमती चित्राली अग्रवाल सचिव निधि केडिया महिला संयोजिका श्वेता मल्होत्रा, सुनीता अग्रवाल रिया रुपानी, दीप्ति श्रीवास्तव भावना बेरी तथा तथा संस्था की अन्य महिला सदस्यों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया.
यह जानकारी शाखा सचिव निधि केडिया ने दी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *