लखनऊ में मा मुख्यमंत्री जी द्वारा नव चयनित लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का कमिश्नरी सभागार में सजीव प्रसारण हुआ।

रोहित सेठ

नव चयनित लेखपालों को मा मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने वितरित किए नियुक्ति पत्र।
नवनियुक्त लेखपाल प्रदेश की प्रगति में निभाए अहम भूमिका- मा मंत्री।
लेखपाल राजस्व विभाग की महत्त्वपूर्ण कड़ी- जिलाधिकारी॥

वाराणसी। उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 7720 लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरण के क्रम में जनपद वाराणसी के लिए नवनियुक्त 137 लेखपालों को नियुक्ति पत्र का वितरण मा आयुष मंत्री स्वतंत्र प्रभार डा दयाशंकर मिश्र दयालु द्वारा कमिश्नरी सभागार में किया गया।
इस अवसर पर नव नियुक्त लेखपालों व उनके परिवार के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए मा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को वृहद स्तर पर रोजगार देने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उसी कड़ी में आज प्रदेश में लेखपाल पद पर 7720 चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र का वितरण किया जा रहा है। जिसमे जनपद वाराणसी के लिए चनियत 137 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्ण पारदर्शिता के साथ नौकरियां दी जा रही हैं। उन्होंने नव नियुक्त लेखपालों को पूरी ईमानदारी एवं लगन से कार्य करने की सलाह दी।
उक्त अवसर पर जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने नव चयनित लेखपालों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजस्व विभाग में लेखपाल की अहम भूमिका होती है। ग्राम स्तर पर राजस्व से संबंधित समस्त योजनाओं/कार्यों का कार्यान्वयन व लेखा जोखा लेखपालों द्वारा ही किया जाता है। उन्होंने नव नियुक्त लेखपालों को अपने कार्यक्षेत्र में पूरी पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया।
लखनऊ में मा मुख्यमंत्री द्वारा नव चयनित लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का कमिश्नरी सभागार में सजीव प्रसारण हुआ।
उक्त अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, महापौर अशोक तिवारी, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा एवं धर्मेद्र सिंह, विधायक पिंडरा डा अवधेश सिंह, ए डी एम प्रशासन बिपिन कुमार, समस्त उप जिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं नव चयनित लेखपाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सदा -ए -मोबीन ❤️✍️ दहेजऔरउसका_निवारण (रोकना)…दुनिया के सभी मुल्कों की तरक्की उसमें रहने बसने वाले इंसानों की तरक्की पर निर्भर करती है हर मुल्क में भिन्न-भिन्न जाति समूह के लोग पाए जाते हैं और सभी जातियों की अपनी अपनी संस्कृति और परंपरा होती है, आज के दौर में दहेज लगभग सभी जातियों में विद्यमान एक परंपरा है, आधुनिक दौर में उन सभी स्थापित परंपराओं को खत्म करना अति आवश्यक है जो एक प्रजातंत्रात्मक देश में समानता के सिद्धांत को प्रभावित करती हैं तथा समाज व देश की तरक्की में बाधक बनती हैं!दहेज प्रथा इसमें एक प्रमुख बाधा है इसे रोकने के लिए संसद ने 1961 में दहेज प्रतिषेध अधिनियम बनाया, अफसोस कि वह किताबों से निकलकर धरातल पर पूरी तरह से लागू नहीं हो पाया यानी नागरिकों ने उस पर पूरी तरह से अमल नहीं किया!दहेज का मतलब किसी मूल्यवान प्रतिभूति से है यह हमारे समाज की एक अहम कुरीति के रूप में उभरती चली आ रही है, इस पे जिन पढ़े-लिखे, संपन्न और प्रतिष्ठित लोगों को रोक लगाना चाहिए वही इसका प्रदर्शन कर बढ़ावा दे रहे हैं, जिसका बुरा असर गरीबों पर पड़ता है उन्हें इससे मानसिक, भावनात्मक और असमानता जैसी प्रवृति का शिकार होना पड़ता है और अपनी लड़कियों को बोझ समझने लगते हैं!इसके कारण देश में औसतन हर एक घंटे में एक महिला दहेज संबंधी कारणों से मौत का शिकार होती है, दहेज के कारण ही घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, आईपीसी 498 A, मारपीट, सीआरपीसी 125, तीन तलाक, आदि अपराध होते हैं, लोग अदालतों के चक्कर लगाकर हजारों रुपए व कीमती समय बर्बाद करते हैं और सरकारी मशीनरी के प्रयोग से देश पर आर्थिक बोझ पड़ता है!अगर सभी जातियों के पढ़े-लिखे, समाज व देश हित में सोचने वाले लोग इस प्रथा को खत्म करने के लिए अपने समाज से इस्लाही तहरीक (सुधार आंदोलन) शुरू कर दें तो यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी!हमने अपने साथियों के साथ अपनी गद्दी (गाज़ी) बिरादरी से इस कुरीति को खत्म करने की तहरीक शुरू कर दी है!भारत के विभिन्न राज्यों में गद्दी बिरादरी के लोग रहते हैं हर क्षेत्र में किसी न किसी रूप में दहेज का चलन है हमारे समाज में अधिक दहेज की मांग करना, भारी-भरकम बारात ले जाना, तरह तरह का खाना बनवाना, बड़े-बड़े भौकाली लोगों को दावत देने को लोग अपनी प्रतिष्ठा समझते हैं! हम किसी से कम नहीं की भावना में जीने वाले हमारे गद्दी भाइयों यह सोच हमारी बिरादरी, समाज और देश की तरक्की में बाधक है!और तो और बहुत से पढ़े-लिखे हमारे नौजवान साथी यह सोच बना लेते हैं कि पढ़ लिख कर जब हमें नौकरी मिल जाएगी तो किसी पैसे वाले परिवार से हमारा रिश्ता होगा खूब दहेज मिलेगा और बहुत हसीन बीवी, यानी पढ़े-लिखे और नौकरी पेशा लड़कों में दहेज की इच्छा चार गुना बढ़ जाती है, और लड़की वाले भी यह सोच बना लेते हैं कि लड़का नौकरी वाला या पैसे वाला ही हो दहेज चाहे जितना देना पड़ जाए, मेरे गद्दी भाइयों यह सोच गलत है क्योंकि लालच में किया गया निकाह गलत है!मेरे गद्दी भाइयों हमारा दीन इस्लाम है और हमारे आदर्श हजरत मोहम्मद स. हैं, हमें अपने दीन और अपने आदर्श के बताए हुए रास्ते पर चलना है!हुजूर से शादी हजरत बीबी खदीजा रजि. ने इसलिए नहीं किया था कि वह कोई सरकारी हाकिम है या बहुत बड़े व्यापारी या जमींदार या किसी सियासी ओहदे पर हैं, बल्कि इसलिए किया था कि उनके अख्लाक, आदत, किरदार, व्यवहार, ईमानदारी, सादगी और सच्चाई की कोई मिसाल नहीं!मेरे नौजवान साथियों धन, दौलत, पद, प्रतिष्ठा हासिल करो मगर इसकी वजह से निकाह में विलंब ना करो और यह मिल जाने पर दहेज का लालच ना करो, तुम्हारा पद, दौलत तो लोगों को ही पसंद आएगी, लेकिन उसके साथ सादगी पसंद नेक इंसान बनो जो खुदा को पसंद आएगा!हम अपने ऑल इंडिया गद्दी समाज फेडरेशन के सभी अविवाहित नौजवान साथियों से गुजारिश करते हैं कि संकल्प लो कि हम अपनी शादी में बिल्कुल दहेज नहीं लेंगे दोस्तों अगर तुम्हीं इस पर अमल नहीं करोगे तो बिरादरी इस पर अमल कैसे करेगी, हुजूर साहब हर बात पर पहले खुद प्रैक्टिकल करते थे तब समाज के लोग मानते थे लिहाजा आप लोग इस पर अमल करने की मेहरबानी करें, दोस्तों त्याग अल्लाह को बहुत पसंद है, दहेज का त्याग करो!बिहार,उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि के संगठन से जुड़े हमारे नौजवान साथी भी इस पर अमल करें और संकल्प लें!हुजूर ने अपनी बेटी की शादी में गृहस्ती की 9 चीजे दी थी और चंद खास लोगों को दावत दी थी,वो भी मेहर के पैस से!.. इस्लाम में बारात का भी कोई जिक्र नहीं है बारात को भी बाईकाट करें.. हम तो इसे लुटेरों का गैंग कहते हैं!हम लोग हुजूर की सुन्नत पर अमल करें निकाह में अपने चंद खास रिश्तेदारों व दोस्तों को ही ले जाएं ताकि लड़की वाले पर खाना देने का दबाव खत्म हो जाए!इस्लाम के मुताबिक निकाह में लड़की पक्ष का खर्च न के बराबर है वलीमा आदि लड़के वाले को करना चाहिए!मेरे गद्दी समाज के लोगों हमें अपने दीन पर मजबूती से अमल करना चाहिए, सुन्नत व हदीस के मुताबिक ही शादी करना चाहिए!