संभल।उत्‍तर प्रदेश में इन दिनों सरकारी अध्‍यापक डिजिटल हाजिरी के मुद्दे पर योगी सरकार से नाराज चल रहे हैं। ऐसे माहौल में संभल से एक मास्‍टर साहब को सस्‍पेंड करने की खबर आई है। दरअसल, जिले के डीएम डॉ राजेंद्र पैंसिया औचक निरीक्षण पर स्‍कूल पहुंच गए थे। वहां उन्‍हें पता चला कि ड्यूटी के दौरान शिक्षक प्रेम गोयल करीब ढाई घंटे मोबाइल फोन चलाया। इसके अलावा 1 घंटे 17 मिनट तक कैंडी क्रश गेम खेला। 26 मिनट फोन पर बात किया और 17 मिनट तक फेसबुक चलाया। इसके अलावा 11 मिनट गूगल क्रोम, 6 मिनट यूट्यूब और 5 मिनट इंस्‍टाग्राम चलाया। कई सरकारी ऐप पर भी समय बिताया। नाराज डीएम ने मास्‍टर साहब को सस्‍पेंड कर दिया।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed