रिपोर्ट:आसिफ रईस


स्योहारा/बिजनौर।मोहल्ला मिल्कीयान निकट गुरुद्वारा कस्बा स्योहारा मे मुजाहिद पुत्र नामालूम की दिवार जो सरकारी सड़क की और बाजार मे हैं लखोरी ईट और मिट्टी की कई सालो पुरानी बनी हुई थी जो काफ़ी जर्जर हालत मे है जैसा की बरसात चल रही है लगातार बारिश जारी है यह दीवार कभी भी गिर सकती है और कोई बड़ी घटना घट सकती है आस पास की दुकानों को और सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को काफी नुकसान हो सकता है इससे आस पास के दुकानदारो डरे हुए हैं ।जर्ज़र ईमारत के सामने वाले दुकानदार जाकिर हुसैन ने बताया की पिछले वर्ष भी इस जर्जर इमरात के लिए शिकायत पत्र नगर पालिका परिषद को दिया जा चुका हैं अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। हाल ही में स्योहारा थाने में भी शिकायत पत्र दिया जा चुका हैं। शासन प्रशासन द्वारा अगर इस जर्जर इमारत जल्दी संज्ञान में नहीं लिया गया तो कोई बड़ी घटना घट सकती है और जान व माल का नुकसान हो सकता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *