औरैया – अजीतमल कोतवाली में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। को जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व पुलिस अधीक्षक चारू निगम द्वारा कोतवाली अजीतमल में उपस्थित होकर थाना समाधान दिवस पर आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान करने के लिए सम्बन्धित को निर्देश दिया गया कि थाना समाधान दिवस में आये लोगों की शिकायतों को गम्भीरता से सुना जाए तथा स्थलीय निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। थाना समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को अधिकारी गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित कराये। महोदय गण द्वारा पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अजीतमल श्री राममोहन शर्मा समेत सम्बन्धित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *