मारवाड़ी युवक समिति शिवपुर द्वारा सांस्कृतिक सावन मेले का सफल आयोजन ||

रोहित सेठ

वाराणसी :- मारवाड़ी युवक समिति शिवपुर द्वारा महिलाओ को स्वावलम्बी बनाने हेतु एवं महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से सांस्कृतिक सावन मेले का आयोजन 14 जुलाई रविवार को शिवपुर थाना स्थित मारवाड़ी युवक समिति भवन पर किया गया जिसमे मारवाड़ी समाज की महिलाओ द्वारा विभिन्न स्टाल जैसे हैण्ड्मेड राखी, कुर्तिया,बेड्सीट, गिफ्ट आइटम, ज्वेलरी, पोशाक के 30 स्टाल लगाये गये थे |

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आशा अग्रवाल (District Chairman- Innerwheel) ने दीप जलाकर मेले का उदघाटन किया | विशिष्ट अतिथि डा.शीलू गोयल व डा. खुशबू सिंह ने भी सभी का उत्सावर्धन किया | कार्यक्रम संयोजिका संगीता अग्रवाल और कविता सराफ ने अतिथियो का स्वागत दुपट्टा पहनाकर किया और तनु जालान और साक्षी सराफ ने अतिथियो को स्मृति चिन्ह भेटं किया |

कार्यक्रम का संचालन संयोजक शरद जालान व कृष्ण कुमार अग्रवाल ने किया | संस्था के अध्यक्ष प्रमोद गाड़ोदिया,उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, मंत्री श्रवण कुमार पोद्दार, राकेश जालान, कुणाल अग्रवाल, रविंद्र जालान ने भी कार्यक्रम में अपनी सहभागीता प्रदान की ||

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *