जैविक खाद को लेकर शीतल वाटिका किसान सहायता फाउंडेशन ने किसानो को किया जागरूक ॥

रोहित सेठ

(बलिया)दुबहड़ क्षेत्र के शेर गांव मे
शीतल वाटिका किसान सहायता फाउन्डेशन के सौजन्य से किसानों को जैविक खेती के बारे में जागरूक किया गया। शीतल वाटिका फाउन्डेशन व किसान मित्रों द्वारा रसायनिक खाद्य को हटाने व जैविक खेती अपनाने के लिए किसानों को जानकारी दिया। किसानों को जैविक किसान कार्ड के फायदे, जैविक खेती के फायदे, जैविक खाद बनाने का तरीका आदि के संबंध मे जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। जहर मुक्त खेती, रोग मुक्त जीवन, हर हाथ रोजगार, विषय पर शीतल वाटिका के निर्देशक एमडी फिरोज खान ने किसानों को जागरूक किया। उन्होंने कहा की अधिकांश रोगों का कारण रसायनिक खेती से उपजे अनाज से हो रहा है। मौके पर शीतल वाटिका के सी ओ ओ फिरोज़ अंसारी और वाराणसी से आए कृषि एक्सपर्ट घनश्याम शर्मा, जितेंद्र शर्मा और शेर गांव के केंद धारक रोहित कुमार यादव, ग्राम पूर्व प्रधान जवाहर लाल प्रसाद, पूर्व प्रधान अशोक पाठक, पूर्व जिला पंचायत दिलीप यादव, प्रधान अध्यक्ष राघव यादव, विजय कुमार, राहुल कुमार, नंदन कुमार, मैनेजर यादव समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed