रिपोर्टर – रोहित कुमारएम डी न्यूज़

तेज हवाओ के साथ निरंतर बारिश ने किसानो के अरमानो पर पानी फेर दिया है महंगी लागत लगाकर तैयार की गयी धान की फ़सल जमीन पर नत मस्तक हो गयी है वही तेज हवा चलने के कारण धान की अगेती फसल की खेती करने वाले किसानों को इस बार अच्छे उत्पादन की उम्मीद थी, लेकिन पिछले 40 घण्टे से लगातार हुई बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। कई खेतों में पानी भरने से धान की फसल में ही अंकुरित होने की प्रबल संभावना हो गई हैं।लेकिन इस बार सितंबर माह के अंत में लगभग अगेती धान की फसल तैयार होने को है तो हो रही बारिश ने किसानों के लिए अभिशाप बन गई। बीते 40 घण्टे से लगातार बरसात और तेज हवाओं ने फसलों को चौपट कर दिया है तथा खेतों में फसल लेट गई हैं। जिससे कटाई में बाधा आएगी। साथ ही धान की पैदावार पर इसका काफी प्रभाव पड़ेगा। लगातार बारिश व हवा चलने से बिजली के पोल टूटने से गांवों की बिजली कटी हुई है जिससे ग्रामीणों को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है रोड पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित है गाँवो के बींच स्थित छोटे छोटे ताल तलाइयो मे पानी भर जाने से ग्रामीणों के घरो मे पानी घुस गया है बहरहाल बारिश का क्रम निरंतर जारी है और ग्रामीणों की समस्याए बढ़ती जा रही है।

6 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *