रिपोर्ट: मोहम्मद फ़ैज़ान बिजनौर

स्योहारा-(बिजनौर)- बहुआयामी शिक्षा तकनीकी एव अनुसंधान समिति लखनऊ समाचार मे संस्था के अध्यक्ष के. एम.अमिश जी और सभी पदाधिकारियों की सहमति से मोहम्मद ज़ीशान को जिला बिजनौर मे धामपुर तहसील रिपोर्टर के पद पर नियुक्त किया गया और बधाई देकर प्रमाण पत्र से नवाज़ा व् उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी टीम साथियों से साथ देने को कहा और इसी तरह कार्य करके अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने को कहा।

वही मोहम्मद ज़ीशान ने समिति के अध्यक्ष के. एम. अमीश जी और सभी का आभार व्यक्त किया और सभी साथियों का सहयोग करने तथा साथ देने पर आभार व्यक्त करते हुए अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण रूप से निभाने का निर्णय लिया संस्था से जुड़े मंडल अध्यक्ष आसिफ रईस, ब्यूरो चीफ मोहम्मद फ़ैज़ान व् मंडल मीडिया प्रभारी नसीम अहमद ने भी ज़ीशान खान को ढेर सारी शुभकामनाए दी व अपनी मोहब्बतों से नवाज़ा और तहसील रिपोर्टर के पद में रहकर उनको हर तरह से साथ देने की बात कही तथा संस्था को आगे बढ़ाकर पत्रकारिता और शिक्षा क्षेत्र मैं उन्नति करने का आश्वासन दिया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *