एक वृक्ष मां के नाम॥

रोहित सेठ

अभ्युदय सेवा समिति और व्यापार मण्डल फूलपुर के सदस्य राजकुमार गुप्ता राजू द्वारा सावन माह के प्रथम सोमवार को वृक्षारोपण किया गया और सुरक्षित जली भी लगाया गया जिससे भगवान शिव को सच्ची श्रद्धा अर्पित की गई।
तुलसी ,पीपल ,शमी, नीम, और बरगद जैसे पेड़ तो ईश्वर के रूप माने गए। ऐसे में आप समझ सकते हैं की वृक्षारोपण करने में कितना प्रशंसनीय कार्य होता हैं।

वैसे भी हमारे समाज में पुराने वृक्षों को पूर्वज तथा नए वृक्षों को पुत्र के समान स्नेह देने वालों की कमी नहीं है

वृक्ष लगाने वाले न केवल वर्तमान को दिशा देते हैं बल्कि भविष्य को संवारने का कार्य भी करते हैं।
वृक्षारोपण के दौरान अभिषेक गुप्ता,दुर्गेश अग्रहरी, मल्लू विश्वकर्मा, सोनू सेठ, भरत, इंदल,किशन सेठ, मुन्ना चौरसिया, भानू प्रकाश सेठ,विक्की,ऋषभ इत्यादि लोग उपस्थित रहे॥

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *