बिजनौर से आसिफ रईस की रिपोर्ट


पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का 25 वा स्थापना दिवस बहुत धूम धाम से दारानगर गंज में बनाया गया स्थापना दिवस समारोह का आयोजन शान बैकेट हाल में हुआ जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राजू उपाध्याय और संचालन जिला युवा प्रभारी वासू अग्रवाल ने किया | इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संघठन के प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल उपस्थित रहे | समारोह को संबोधित करते हुये प्रदेश महामंत्री ने कहा की 31 जुलाई 1999 को हरिद्वार की पावन धरती पर सवर्गीय नेकीराम गर्ग जी ने पश्चिमी क्षेत्र के व्यापरियों की आवाज बुलंद करने उनकी सभी समस्याओ को पूरजोर तरीके से सरकार के समक्ष रखने को पश्चिमी क्षेत्र का मजबूत और अराजनीतिक व्यापारी संघठन बनाया प्रदेश महामंत्री ने बताया की संघठन ने आप्रेशन उजाला,वेट,कानून व्यवस्था,मंडी शुल्क जेसे महत्त्वपूर्ण मुद्दौ पर आन्दोलन किये l
मुकुल अग्रवाल ने कहा की आज भी हम प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में संघठन के संस्थापक अध्यक्ष सवर्गीय नेकीराम गर्ग जी के सपनों को साकार कर रहे है उन्होंने कहा की व्यापारी पेंशन, व्यापारी सुरक्षा आयोग,व्यापारी MLC, व्यापरियों को शस्त्र लाइसेंस,अनावश्यक सर्वे छापे, GST की खामियों को दूर करने और बिजनौर जनपद में दारानगर गंज,झालू, राजा का ताजपुर,बास्टा पुलिस चौकी के स्थान पर थाने स्वीकृति प्रदान करने की मांग हम आज भी कर रहे है प्रदेश महामंत्री ने स्पष्ट किया की संघठन में अनैतिक कार्य करने वाले किसी भी व्यापारी अथवा पदाधिकारी को बर्दास्त नहीं किया जायेगा l

इस अवसर पर क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) महेश अग्रवाल ने सुझाव दिया कि गंज में बाहर के आने वाले व्यापारियो एवं ग्राहकों को सामुदायिक शोचालय की कमी के कारण दिक़्क़त का सामना करना पड़ता हैं तो जल्दी उनके लिए सरकार द्वारा इसकी व्यवस्था होनी चाहिए , ऐसी माँग रखी , जिस्म प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि जल्द हि इस बारे में संबंधित अधिकारी से मिलकर माँग को रखा जाएगा ।

इस अवसर पर डॉ0 मुनेनदर सिंह को ( प्रदेश सह मीडिया प्रभारी) मनोनीत किया समारोह में अनेक व्यापरियों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की प्रदेश महामंत्री ने सभी शामिल हुये व्यापरियों को मनोनयन पत्र भेट किये इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विनीत राजपूत प्रदेश सह कोषाध्यक्ष,महेश अग्रवाल क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष,प्रशांत गुप्ता जिला महामंत्री,विनीत शर्मा मंडल प्रभारी युवा,उपस्थित रहेl
समारोह में ममता शर्मा, गीता शर्मा,आशु अग्रवाल,मूलचंद्र अग्रवाल,नीरज सैनी,तहजीब अहमद प्रधान जी,मोहम्मद रिजवान,सैफ अली,अतीक, शमशाद,दीपक शर्मा,विशाल अग्रवाल,पवन राजपूत,मनोज कुमार, नीरज शर्मा पत्रकार, गोरांग हरित मण्डल अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा,महेंद्र सैनी,डॉ0 सुमित चौधरी,नवनीत शर्मा,ऋषभ शर्मा आदि व्यापारी उपस्थित थे कार्यक्रम संयोजक डॉ0 मुनेनदर सिंह, मदन पाल उपाध्याय,सोमनाथ उपाध्याय, तुषार, मनोज कुमार, राहुल कुमार, सत्यम उपाधाय, नितेश अग्रवाल ने सभी अतिथियों को सम्मानित कर प्रतीक चिन्ह भेट किये

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का दो दिवसीय कैंप शुरू; पालिका कर्मियों को मिलेगी ₹5,000 की विशेष छूट MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर। नगर पालिका परिषद फतेहपुर में सोमवार से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत दो दिवसीय जन जागरूकता कैंप की शुरुआत हुई। राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी द्वारा आयोजित इस कैंप का शुभारंभ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) रविंद्र कुमार और यूपी नेडा (UPNEDA) के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।कैंप के पहले ही दिन स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखा गया। 200 से अधिक लोगों ने सोलर पैनल स्थापना, सरकारी सब्सिडी और इससे होने वाले आर्थिक लाभों की जानकारी ली, जबकि 10 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपना पंजीकरण कराया। इस दौरान राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी के प्रोपराइटर ज्ञान सिंह ने लोगों को सौर ऊर्जा के महत्व को समझाया।कर्मचारियों के लिए विशेष ऑफरकैंप का मुख्य आकर्षण नगर पालिका कर्मचारियों के लिए की गई विशेष घोषणा रही। इसके तहत 29 और 30 जून 2026 के बीच पंजीकरण कराने वाले पालिका कर्मियों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित अनुमानित लागत पर ₹5,000 की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।अपील: अधिशासी अधिकारी ने शहरवासियों और पालिका कर्मियों से इस दो दिवसीय कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने और बिजली बिल से मुक्ति पाने की अपील की है।