डीआईजी मुनिराज जी ने नजीबाबाद थाने का आकस्मिक निरीक्षण भी किया

एसपी अभिषेक झा सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद

जिला प्रभारी मो आलम बिजनौर

बिजनौर। डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज जी द्वारा श्रावण माह एवं कांवड यात्रा के दृष्टिगत थाना मंडावली क्षेत्रान्तर्गत मोटामहादेव मंदिर परिसर का भ्रमण/निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य बिन्दुओं पर सर्व संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए तथा कांवडियों से वार्ता कर उनकी कुशलता पूछी गयी । इस दौरान एसपी अभिषेक झा,एसपी ग्रामीण राम अर्ज सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे ।
तदोपरान्त डीआईजी मुनिराज ने श्रावण माह एवं कांवड यात्रा के दृष्टिगत थाना मंडावली क्षेत्रान्तर्गत कांवड यात्रा मार्गों का भ्रमण/निरीक्षण किया गया तथा सर्व संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए ।
डीआईजी द्वारा श्रावण माह एवं कांवड यात्रा के दृष्टिगत थाना नजीबाबाद क्षेत्रान्तर्गत कांवड यात्रा मार्गों का भी भ्रमण/निरीक्षण किया गया।
उधर डीआईजी मुनिराज जी द्वारा थाना नजीबाबाद का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय/परिसर, महिला हेल्प डेस्क, भोजनालय, अभिलेख आदि को चेक किया गया तथा सर्वसंबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये । इस दौरान एसपी अभिषेक झा ,एसपी ग्रामीण राम अर्ज सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *