श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर रंगा-रंग कार्यक्रम।

रोहित सेठ

दिनांक 25 अगस्त 2024 दिन रविवार को ब.रे.का. सिनेमा हाल के पास स्थित कमेटी हाल में स्वामी श्री अमरेश्वरानंद जी, गुरुधाम आश्रम, लूठांकला भगतुआ, वाराणसी के कुशल नेतृत्व मेंं श्री संजय श्रीवास्तव,श्री आशीष कुमार सिंह, श्रीमती पिंकी शर्मा के द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर विभिन्न रंगा रंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृष्ण और राधा के वेश में छोटे-छोटे बच्चों ने आकर्षक नृत्य एवं भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं को नृत्य नाटिका के माध्यम से प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर अनेक विद्यालय के बच्चों के बीच डीवेट, स्पीच, संगीत की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितिय और तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार भी वितरित किये गये।
मुख्य अतिथि श्रीमती सोनम सिंह (आई ए एस ऑफिसर) के द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया तदुपरांत कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। स्वामी श्री अमरेश्वरानंद जी द्वारा समाज की वर्तमान स्थिति और और आध्यात्मिक आयोजनो की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। स्वामी जी के द्वारा श्रीमद्भागवत गीता एवं श्री कृष्ण लीला के द्वारा समाज को मिलने वाले ज्ञान एवं मार्गदर्शन पर भी प्रकाश डाला गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *