रिपोर्ट – आकर्ष मिश्र

लखीमपुर के थाना सिंगाही क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचपेड़ा में प्रेमा देवी का विवाह सात साल पहले पचपेड़ा निवासी गुड्डू के साथ हुआ था। सोमवार को प्रेमा देवी की अज्ञात कारणों से मौत हो गई। मौत के बाद मृतका की मां ने हत्या का आरोप लगाया है। प्रेमादेवी के तीन बच्चे थे सूचना पर पहुंची सिंगाही पुलिस ने मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर के पति को गिरफ्तार कर लिया है। सिंगाही पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *