रिपोर्टर अनुज कुमार शुक्ला

इस संबंध में अखिल भारतीय प्रधान संगठन के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पहुंच मुख्यमंत्री को संबोधित कर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिले में नए शासनादेश के लागू होने से कई गरीब परिवारों के सिर से छत छिनने की नौबत आ गई है।नए निर्देशों के अनुसार, जिन मकानों में 6 फीट या उससे अधिक ऊँचाई की टिन शेड लगी हुई है, उन्हें आवास योजना के तहत अपात्र माना जा रहा है।इस वजह से जिले के कई परिवारों का नाम लाभार्थियों की सूची से बाहर कर दिया गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने टिन शेड और अस्थायी दीवारों का निर्माण बारिश के पानी से अपने घरों की रक्षा करने के लिए किया थाअब नए नियमों के चलते उन्हें योजना से बाहर कर दिया गया है, जिससे उनके सपनों का घर बनाना और मुश्किल हो गया है।लाभार्थियों ने ज्ञापन के मध्यम प्रशासन से अपील की है कि गरीब परिवारों को आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए दिशा-निर्देशों में ढील दी जाए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।