जीआरपी थाना गोण्डा पर तैनात आरक्षी योगेन्द्र सिंह पीएनओ 162015544 द्वारा दिनांक 07.08.2026 को एक महिला यात्री के जीवन की रक्षा की गई थी। महिला यात्री ट्रेन नं0- 15567 (अमृत भारत एक्स0) से रेलवे स्टेशन मोतिहारी से आनन्दविहार तक अपने परिजनों के साथ यात्रा कर रही थी। ट्रेन रेलवे स्टेशन गोण्डा में रुकने पर उक्त महिला कुछ सामान लेने हेतु ट्रेन से नीचे उतरी थी सामान लेने के दौरान ही ट्रेन स्टेशन से चलने लगी तभी महिला द्वारा जल्दबाजी करते हुए ट्रेन पकड़ने का प्रयास किया गया जिससे महिला यात्री का संतुलन बिगड़ा और वह असंतुलित होते हुए ट्रेन की चपेट में आ गई। जिसे प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात आरक्षी योगेन्द्र सिंह द्वारा तत्परता व अदम्य साहस दिखाते हुए उसके जीवन की रक्षा की गई थी। पुलिस द्वारा किये गये इस सराहनीय कार्य की मौके पर उपस्थित लोगों द्वारा भूरि-भूरि प्रसंशा भी की गई थी। आरक्षी योगेन्द्र सिंह द्वारा किये गए इस मानवीय/सराहनीय कार्य हेतु पुलिस महानिदेशक रेलवे श्री प्रकाश डी0 द्वारा आज दिनांक 14.08.2026 को जीआरपी मुख्यालय लखनऊ में प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।

मीडिया सेल
GRP HQ

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *