सीएचसी में डॉ. अभिजीत भारद्वाज की देखरेख में लोगों की एनसीडी स्क्रीनिंग की जा रही है। जांच के दौरान लोगों के स्वास्थ्य की स्थिति का आकलन कर आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय परामर्श भी दिया जा रहा है। उनकी प्रतिभा ओर मधुर व्यवहार ओर स्वभाव के सभी लोग कायल हो रहे है। उनका कहना है कि स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य है कि गैर संचारी रोगों की पहचान शुरुआती स्तर पर हो सके, जिससे समय रहते उपचार शुरू किया जा सके।
सीएचसी स्योहारा के एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ.अभिजीत भरद्वाज ने बताया कि आजकल बदलती जीवनशैली के कारण बीपी, शुगर और केंसर समेत कई गैर संचारी रोगों का खतरा बढ़ रहा है। कई बार बीमारी के शुरुआती चरण में स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देते। ऐसे में नियमित स्वास्थ्य जांच बेहद जरूरी है।
उन्होंने 30 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों से अपील की कि वे सीएचसी स्योहारा पहुंचकर एनसीडी स्क्रीनिंग जरूर कराएं। उन्होंने कहा कि समय पर जांच से बीमारी का पता शुरुआती अवस्था में लगाया जा सकता है और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता जरूरी है इस दौरान सीएचसी स्योहारा अधीक्षक
डॉ. बी के स्नेही ने कहा कि लोग स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। नियमित जांच और चिकित्सकीय सलाह से कई बीमारियों की समय रहते पहचान संभव है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से एनसीडी स्क्रीनिंग अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।इस दौरान डॉ प्रमोद देशवाल सर, डॉ खालिद अख्तर, डॉ प्रणव डॉ अनमोल अरोड़ा,डॉ रहमत,फार्मासिस्ट प्रदीप रावत,हरीश कुमार,योगेश कुमार, आई ओ वीर सिंह, एच आई राजेश कुमार, ए आर ओ आलोक कुमार, डी ई ओ राशि अनम, आदि उपस्थित रहे।

![]()
