अतिक्रमण को लेकर उपजिलाधिकारी महिपाल सिंह,ईओ राजेश कुमार (नगर पालिका परिषद),सीओ चंद्रपाल सिंह ने सहसवान के व्यापारियों को नगर पालिका मीटिंग हॉल में बुलाकर की वार्ता। मीटिंग में सहसवान के व्यापारियों ने अपनी अपनी ख्यालात रखे। अतिक्रमण को लेकर सरकार सख्त है और सरकार द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। अतिक्रमण की वजह से बाज़ारो में रोड जाम रहते है और दुकानदार अपना अपना सामान दुकान के बाहर रखते है। जिसकी वजह से जाम लगने की स्थिती बनी रहती है। उपजिलाधिकारी ने कहा जो दुकानदार अपना सामान बाहर रखते है वो अपना सामान दुकान के अंदर रखे जिस जिस ने अतिक्रमण कर रखा है ।

वो खुद अतिक्रमण हटा ले और कानूनी कार्यवाही से बचे। व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी की अपील पर सहमति जताई। कुछ व्यापारियों ने कहा कि अगर कोई दुकानदार अतिक्रमण करे तो उस पर 1 या 2 हज़ार का चालान जरूर करें जिससे वह फिर अतिक्रमण न कर सके । हम इसका विरोध नहीं करेंगे। इस मौके पर नगर के समस्त सम्मानित व्यापारीगण,नगर पालिका के कर्मचारी व नगर के सम्भ्रांत लोग आदि मौजूद रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का दो दिवसीय कैंप शुरू; पालिका कर्मियों को मिलेगी ₹5,000 की विशेष छूट MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर। नगर पालिका परिषद फतेहपुर में सोमवार से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत दो दिवसीय जन जागरूकता कैंप की शुरुआत हुई। राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी द्वारा आयोजित इस कैंप का शुभारंभ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) रविंद्र कुमार और यूपी नेडा (UPNEDA) के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।कैंप के पहले ही दिन स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखा गया। 200 से अधिक लोगों ने सोलर पैनल स्थापना, सरकारी सब्सिडी और इससे होने वाले आर्थिक लाभों की जानकारी ली, जबकि 10 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपना पंजीकरण कराया। इस दौरान राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी के प्रोपराइटर ज्ञान सिंह ने लोगों को सौर ऊर्जा के महत्व को समझाया।कर्मचारियों के लिए विशेष ऑफरकैंप का मुख्य आकर्षण नगर पालिका कर्मचारियों के लिए की गई विशेष घोषणा रही। इसके तहत 29 और 30 जून 2026 के बीच पंजीकरण कराने वाले पालिका कर्मियों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित अनुमानित लागत पर ₹5,000 की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।अपील: अधिशासी अधिकारी ने शहरवासियों और पालिका कर्मियों से इस दो दिवसीय कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने और बिजली बिल से मुक्ति पाने की अपील की है।