आज दिनाँक 11.05.2022 को गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय बदायूँ की आई क्यू ए सी के तत्वावधान में प्राचार्या डॉ वंदना शर्मा के संरक्षण एवं निर्देशन में व मिशन शक्ति प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती के संयोजन एवं नेतृत्व में चलाए जा रहे में चलाए जा रहें “मिशन शक्ति विशेष अभियान” के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ततपश्चात लघु नाटिका नारी शक्ति के विविध स्वरूप का मंचन कर नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ वंदना शर्मा एवं उप प्राचार्य डॉ गार्गी बुलबुल ने मां शारदे के समक्ष दीप जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्या डॉ वंदना शर्मा ने बताया कि महिलाओं की शिक्षा,रोजगार के अवसर एवं उनकी सुरक्षा आज के समाज के प्रमुख आयाम है, जिन पर महिलाओं को सशक्त होकर आगे आना है, तभी वह समाज में अपनी पहचान बना सकेंगी। उप-प्राचार्या डॉ गार्गी बुलबुल ने बताया कि महिलाओं को पुरुषों के समान अवसर प्रदान किए जाएं, जिससे समाज संतुलित और उन्नति के पथ पर अग्रसर हो। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मिशन शक्ति प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती ने बताया नारी दीपक तो पुरुष बाती है। जब तक दोनों एक साथ न हो, प्रकाश संभव नहीं है।महिलाओं एवं बेटियों को घर की चारदिवारी से बाहर निकलने का पूरा मौका दिया जाना चाहिए, ताकि वह भी अपने पैरों पर खड़ी हो सके। जिस दिन ऐसा हुआ उस दिन बिना प्रयास के ही महिला सशक्तीकरण की आवाज बुलंद हो जाएगी। इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सोच बदलनी होगी।

डॉ इंदु शर्मा ने बताया कि महिलाओं की समाज में एक अहम भूमिका है, जिसे उन्हें स्वयं पहचाना चाहिए और अपने अधिकारों के लिए आगे आना चाहिए। श्रीमती शिखा पांडेय ने छात्राओं को अपने आसपास होने वाली घरेलू हिंसा के प्रति आवाज उठाने हेतु प्रेरित किया। डॉ० शिल्पी तोमर ने छात्राओं को नारी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। पोस्टर प्रतियोगिता में 10 छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमें पूनम यादव को प्रथम स्थान उजाला शंखधार एवं सलोनी शंखधार को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान एवं रितिका राजपूत को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। निर्णायक की भूमिका डॉ शिखा डॉ शुभी, डॉ शिल्पी, डॉ शिल्पी शर्मा, डॉ शालू ने निभाई। तत्पश्चात छात्राओं ने लघु नाटिका का मंचन कर नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया।लघु नाटिका में कु० स्नेहा यादव, राज कुमारी, रितिका राजपूत, पूनम यादव, प्रिया आदि छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की सभी शिक्षिकाएं अनीता सिंह, पूनम सिंह, डॉ वंदना वर्मा आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में सभी छात्राओं कु० सौम्या, सलोनी, अंशिका, नूरजहां, वैष्णवी शंखधार, साक्षी गीता, रीना, प्रिया यादव आदि ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का दो दिवसीय कैंप शुरू; पालिका कर्मियों को मिलेगी ₹5,000 की विशेष छूट MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर। नगर पालिका परिषद फतेहपुर में सोमवार से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत दो दिवसीय जन जागरूकता कैंप की शुरुआत हुई। राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी द्वारा आयोजित इस कैंप का शुभारंभ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) रविंद्र कुमार और यूपी नेडा (UPNEDA) के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।कैंप के पहले ही दिन स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखा गया। 200 से अधिक लोगों ने सोलर पैनल स्थापना, सरकारी सब्सिडी और इससे होने वाले आर्थिक लाभों की जानकारी ली, जबकि 10 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपना पंजीकरण कराया। इस दौरान राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी के प्रोपराइटर ज्ञान सिंह ने लोगों को सौर ऊर्जा के महत्व को समझाया।कर्मचारियों के लिए विशेष ऑफरकैंप का मुख्य आकर्षण नगर पालिका कर्मचारियों के लिए की गई विशेष घोषणा रही। इसके तहत 29 और 30 जून 2026 के बीच पंजीकरण कराने वाले पालिका कर्मियों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित अनुमानित लागत पर ₹5,000 की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।अपील: अधिशासी अधिकारी ने शहरवासियों और पालिका कर्मियों से इस दो दिवसीय कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने और बिजली बिल से मुक्ति पाने की अपील की है।