रिपोर्ट – मोहम्मद आमिर

भाजपा सदस्यता महाभियान के तहत शुक्रवार को कस्बे के शांति दास बाबा मंदिर परिसर में भाजपा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई

आज दिनांक 13 सितंबर इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता द्वारा अधिक से अधिक भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनाएं जाने पर बल दिया गया। बैठक के पश्चात पूर्व जिलाध्यक्ष ने डोर टू डोर जाकर लोगों को मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की खूबियां गिनाई तथा सैकड़ों लोगों को भाजपा की सदस्यता भी दिलाई। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि गांव- गांव बूथ -बूथ तक जब तक सदस्य नही बना लिए जाते तब तक यह सदस्यता महाभियान चलता रहेगा। भारत विकास के साथ साथ विकसित देशों की सूची में शामिल होने जा रहा है।इस परिकल्पना को साकार करने के लिए हमें भाजपा का सदस्य बनकर प्रधानमंत्री मोदी के हांथो को मजबूत करना है। सदस्यता अभियान के कुम्भी मंडल संयोजक आत्मानंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है। भाजपा से जुड़ कर विकसित राष्ट्र का संकल्प पूरा किया जा सकता है।इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष सच्चिदानन्द शुक्ला,महामंत्री रामनाथ राठौर, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुचित प्रताप सिंह,युवा मोर्चा महामंत्री पपिल कुमार,पुनीत मिश्रा, राममूर्ति यादव,पवन शर्मा, रामगोपाल, स्वामी दयाल, रोहित शर्मा सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed