रिपोर्ट – अनुज कुमार शुक्ला

आरव फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने ली जेल मैनुअल की जानकारी

आरव फाउंडेशन के पदाधिकारियों और विधि के छात्र छात्राओं ने जेल में जाकर जेल मैनुअल की जानकारी हासिल की । बंदियों की बैरक व पाकशाला देखा। आरव फाउंडेशन के अध्यक्ष संजय वर्मा व जिला पंचायत सदस्य संदीप वर्मा ने के साथ लगभग एक दर्जन विधि के छात्र छात्राओं ने जेल में जाकर कानूनी जानकारी हासिल की।जेलर हरवंश पाण्डेय ने विधि के छात्र छात्राओं को जेल की बैरक दिखाई।बीमार बंदियो के इलाज की सुविधा व बंदियों के लिए बनने वाले भोजन के बारे में जानकारी दी।साथ ही बंदियो से परिवार वालो व उनके अधिवक्ताओं से मुलाकात के बारे में भी जानकारी दी। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने जेल मैनुअल की जानकारी हासिल की और जेल प्रशासन का आभार जताया। इस मौके पर विधि के छात्र छात्रा व फाउंडेशन के पदाधिकारी सदस्य उत्कर्ष शर्मा,, आकाश कुमार ,हिमांजली मिश्रा ,अंशिका वर्मा, मानसी पांडे, आद्या तिवारी अनुष्का तिवारी ,हिमांशु गुप्ता मोहित शुक्ला,, सौरभ राज ,आदि छात्र मौजूद रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *