रिपोर्ट:प्रदीप पांण्डेय

बदायूँ।कुँवर गाँव नगर पंचायत के कर्मचारियों को दो माह से बेतन न मिलने पर उनके सामने आर्थिक स्थिति का संकट खड़ा हो गया है जहां उन्होंने सोमबार को नगर पंचायत कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।और चेयरमैन ज्योति रानी को ज्ञापन सौंपा हरी लाल पटेल तत्कालीन अधिशाषी अधिकारी का 27 अगस्त 2024 को स्थानांतरण बागपत को हो गया।तब से ही नगर पंचायत कुँवर गाँव में अधिशासी अधिकारी का पद रिक्त है ।जिस कारण कर्मचारियों को दो माह से बेतन नहीं मिला एवं नगर पंचायत के समस्त कार्य ठप पड़े हैं।प्रसाशन द्वारा अभी तक किसी अधिशाषी अधिकारी की व्यवस्था नही की गई है कर्मचारियों द्वारा बताया गया।कि अगर किसी अधिशाषी अधिकारी की व्यवस्था नही की गई ।तो काम बन्द हड़ताल की जाएगी।प्रदर्शन में लिपिक सुरेश पाल सिंह नितिन कुमार सक्सेना पोथी राम संतोष व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *