रिपोर्ट – धनंजय वर्मा

ब्लाक निघासन ग्राम सभा जन योजना अभियान 2024-25 के तहत खुली ग्राम सभा का आयोजन

निघासन (लखीमपुर खीरी)। ग्राम सभा जन योजना अभियान 2024-2025 के अंतर्गत निघासन ब्लॉक की दो पंचायतों, बरसोला कला और खमरिया कोईलार में आज खुली ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डी. पी. आर. ओ. विशाल सिंह ने ग्राम सभा की महत्तव और उसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि खुली ग्राम सभाएं ग्रामीण विकास और योजनाओं के क्रियान्वयन में सहभागिता सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण मंच हैं।सभा में ग्रामवासियों को जन योजनाओं, पंचायत की विकास योजनाओं और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। DPRO ने ग्रामीणों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपनी पंचायत की योजनाओं में सक्रिय भूमिका निभाएं और विकास की दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने पंचायत की सभी योजनाओं और उनके क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।ग्राम सभा में पंचायत के विभिन्न विभागों के अधिकारी, बारसोकला ग्राम प्रधान शमा परवीन, ग्राम प्रधान खमरिया कोलियार कलामुन निशा, पंचायत सचिव मोहम्मद आशिफ, और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। जिला डी.पी.एम अलोक वर्मा, व

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *