संदिग्ध परिस्थिति मे मिला युवक की लाश, पत्नी ही निकली पति का हत्यारा

सूरज गुप्ता

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर।

जिले के थानाक्षेत्र चिल्हियां अन्तर्गत ग्राम पंचायत संतोरी में बुधवार को देर रात्रि एक युवक की अपने ही कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक 21 बर्षीय अमित कुमार चौधरी पुत्र सन्तोष कुमार चौधरी ने थाना चिल्हियां में तहरीर देकर अपने बहू पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पाकर थाना चिल्हियां पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। ज्ञातव्य हो कि मृतक युवक अमित चौधरी ने अभी हाल मे ही इसी वर्ष क्षेत्र के एक गांव बुढ़नइयां पकड़ी के रहने वाले राम सहाय की पुत्री ज्योति चौधरी से कोर्ट मैरिज किये थे। इस सम्बन्ध में चिल्हियां थाना प्रभारी सुरेश यादव ने बताया कि अमित चौधरी व ज्योति चौधरी इसी बर्ष कोर्ट मैरिज किये थे। बुधवार की रात अमित चौधरी अपने पत्नी से पैसा मांग रहा था, इसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया और पति के सो जाने के बाद पत्नी ज्योति चौधरी ने टाई से गला कसकर अपने पति की हत्या कर दी। ज्योति चौधरी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed