नेपाल के कपिलवस्तु में सियार के काटने से 10 लोग हुए घायल

सूरज गुप्ता
कपिलवस्तु/नेपाल।

पड़ोसी देश नेपाल के कपिलवस्तु जिले में पागल सियार के काटने से 10 लोग घायल हो गये। विजयनगर ग्रामीण नगर पालिका-3 के अन्तर्गत पथरदेइया और महदेइया गांवों के 9 लोगों और कृष्णानगर के विजयनगर गांव के एक व्यक्ति को भी सियार ने काट लिया। गुरूवार को पत्थरदेइया गांव के 12 वर्षीय मजहर आलम, 52 वर्षीय राजमती कोरी, 55 वर्षीय जगनाथ अहीर, 50 वर्षीय भोला पासी, 12 वर्षीय कृष्णा यादव किसान सियार के काटने से घायल हो गये। इसी तरह क्षेत्र के पुलिस कार्यालय गणेशपुर के अनुसार 50 वर्षीय बब्बू केवट, 35 वर्षीय शिवकुमार यादव, 50 वर्षीय मुन्नालाल चौधरी, 15 वर्षीय अर्जुन यादव और कृष्णानगर के एक व्यक्ति भी सियार के हमले में घायल हो गये। वहीं गणेशपुर एरिया पुलिस कार्यालय के पुलिस इंस्पेक्टर हर्ष बहादुर चंद के मुताबिक सियार के हमले के बाद घायलों का इलाज बहादुरगंज अस्पताल में किया जा रहा है। अस्पताल में रेबीज वैक्सीन की कमी है। श्री चंद ने बताया कि 5 लोगों को कपिलवस्तु जनपद के चन्द्रघन्टा अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक सभी घायलों की हालत सामान्य है। सियार के हमले के बाद स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सकें। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने उस पागल सियार को मार डाला।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *