विधायक ने बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों में वितरित किया बाढ़ राहत सामग्री

सूरज गुप्ता

सिद्वार्थनगर।

विधायक श्यामधनी राही ने विधानसभा कपिलवस्तु अन्तर्गत बाढ़ से प्रभावित ग्राम पंचायत खेतवल तिवारी टोला कान्हे कुसुम में शुक्रवार ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका कुशल-क्षेम जाना। वहीं बाढ़ से प्रभावित गांव में विधायक श्यामधनी राही ने बाढ़ राहत सामग्री वितरित किया। वहीं विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि बाढ़ प्रभावित गांव के लोगों की हर सम्भव मदद के लिए हमारी सरकार पूर्णतया प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल, ग्राम प्रधान सहित ग्रामवासी उपस्थित रहें।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *