मासूम बच्ची के लगाया बलात्कार का आरोप, बच्ची की होगी मेडिकल जांच

सूरज गुप्ता

बढ़नी/सिद्वार्थनगर।

नगर पंचायत बढ़नी के वार्ड नं0-4 भट्ठा मोहल्ला निवासी रमेश कुमार पुत्र स्व0 जगदीश कुमार ने थाना ढेबरूआ पर बताया कि दिनांक-03-10-2024 को 6.00 शाम को मेरी पुत्री 9 बर्षीय सरस्वती कुमारी मेरे पास रोते हुये आयी।जब पीड़ित ने पूछा तो पुत्री ने बताया कि हमारे ही मोहल्ले के निसार कुरेशी जबर्दस्ती पकड़‌कर गांधी आदर्श इण्टर कालेज के पास ले जाकर गलत काम किया। वहीं पूछने पर उसने बताया कि निसार कुरैशी उसके नीचे के कपड़े हटाकर मेरे साथ गलत काम किया। पीड़ित ने कहा कि मेरी पुत्री ने जो बताया उसके अनुसार उसके साथ निसार कुरैशी ने बलात्कार करके गलत हरकत किया, वहीं उसके इस हरकत से बच्ची काफी डरी-सहमी है। वहीं पीड़ित ने थानाध्यक्ष से कहा कि बच्ची की मेडिकल जांच कराकर निसार कुरैशी के ऊपर बलात्कार मुकदमा दर्ज करें। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष ढेबरूआ ने बताया कि मामला संज्ञान में है। बच्ची की मेडिकल जांच कराकर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *