रिपोर्ट – मोहम्मद आमिर

खेत में पत्ती छील रहे ग्रामीण पर बोला हमला, एक घायल, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, पथराव

आज दिनांक 6 अक्टूबर लखीमपुर खीरी। महेवागंज चौकी क्षेत्र के शारदा नगर वन रेंज के गंगाबेहड़ गांव में शनिवार देर शाम वन्य जीव के हमले में बालक साजेब उर्फ छोटू (12) की मौत के करीब 20 घण्टे बाद रविवार सुबह गन्ने के खेत में पत्ती तोड़ने गये ग्रामीणो पर फिर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। हमले में जब्बार नामक युवक मामूली रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीणो के शोर पर तेन्दुआ खेतो में गुम हो गया। हमले से नाराज ग्रामीणो ने लखीमपुर शारदानगर मार्ग जाम कर दिया। समझने ओर जाम खुलवाने पहुचे वन ओर पुलिस अधिकारियो पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया ओर गाड़ियों में तोड़फोड़ की। काफी संख्या में पुलिस फोर्स ओर पीएसी पहुचीं। उपदरियो को खदेड़ा। फिलहाल तेन्दुआ को पकडने की जिद पर ग्रामीण अड़े है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *